झारखंड: लातेहार में युवती के साथ दुष्कर्म, तीन पर FIR
लातेहार में दुष्कर्म मामले में पीड़िता ने थाने में तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
मनिका (लातेहार), जासं। बरवाडीह थाना क्षेत्र में एक युवती के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता ने मनिका थाने में तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। तीन आरोपियों में दो की पहचान युवती ने आशीष साव व दीपक साव के रूप में की है। जबकि तीसरे का वह पहचान नहीं कर पाई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। युवती ने पुलिस को बताया कि वह अपने प्रेमी आशीष के साथ पांच दिसंबर को मेदिनीनगर कोर्ट में शादी करने वाली थी। लेकिन यहां आशीष अपने दोस्त मनोज साव के साथ मिलकर उसके साथ मारपीट करने लगा। बाद में प्रशासन की पहल पर मामला शांत हुआ और दोनों की शादी की बात हुई।
लेकिन आशीष के परिवार वालों ने एक दिन का समय मांगा। इसके बाद आशीष भी पीड़िता के परिवार के साथ उसके घर आ गया। दो दिनों तक आरोपित के परिवारवालों ने कोई संपर्क नहीं किया। बाद में आशीष के अपहरण का आरोप उन लोगों पर लगा दिया गया। इसके बाद आशीष साव को पीड़िता के परिजनों ने उसके घर भेज दिया। पीडि़ता का कहना है कि इसी बीच मनिका थाने से फोन आया और उसे तुरंत थाने बुलाया गया है। युवती का कहना है कि वह अकेले ही शाम पांच बजे ऑटो लेकर थाना जाने के लिए निकली। इस बीच यात्री शेड के पास तीन लड़कों ने उसे ऑटो से जबरन उतारा और झाड़ी की तरफ ले जाकर दुष्कर्म किया।