तीन तलाक के मामले में पति सहित चार के खिलाफ एफआइआर दर्ज
डोरंडा मनी टोला में सामने आए तीन तलाक के मामले में पति सहित चार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
जागरण संवाददाता, राची : डोरंडा मनी टोला में सामने आए तीन तलाक के मामले में पति सहित चार के खिलाफ डोरंडा थाने में एफआइआर दर्ज किया गया है। एफआइआर पीड़िता शगुफ्ता ने अपने पति मो. इमरान, सास इशरत आरा, भैंसुर राजा और बबलू के खिलाफ दर्ज कराई है। जिसमें पीड़िता ने बताया है कि सालों से दहेज के लिए पति प्रताड़ित करते आ रहे हैं। मंगलवार को भी बच्चों के पतंग खरीदने को लेकर हुए विवाद के बाद आरोपित पति ने बेरहमी से पीटा। इससे उसकी अंगुली व शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें भी आयी। हालाकि बीच बचाव में आसपास के लोग भी पहुंचे, लेकिन इमरान किसी की नहीं सुना। सभी लोगों के सामने उसने उन्हें तीन तलाक दे दिया। इतना ही नहीं आरोपित ने पीड़िता को घर से भी निकाल दिया। पीड़िता ने अपने आवेदन में कहा है कि आरोपित दहेज के रूप में पति से दस लाख रुपये की डिमाड कर रहा था। इन्कार पर लगातार प्रताड़ित किया जाता रहा। इधर, पुलिस ने एफआइआर दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। समझौता के बावजूद शुरू कर देता था मारपीट
पीड़िता शगुफ्ता परवीन की ओर से दर्ज प्राथमिकी में कहा गया है कि शादी के बाद से ही मो. इमरान दहेज की माग करता आ रहा है। हर बार अलग-अलग डिमाड होती थी। कई बार उसकी डिमाड मायके वालों ने पूरी कर दी। कुछ चीजें देने से इन्कार करने पर वह अक्सर मारपीट किया करता था। कई बार वह अस्पताल में भी भर्ती हो चुकी है। पंचायत के समझौता के बाद मामला शात हुआ था। हाल के दिनों में इमरान ने डोरंडा में ही लोन लेकर एक मकान बनाया है। बैंक से लिया गया लोन की रकम उसे अदा करने का दबाव दे रहा था। वह उससे दस लाख रुपये दहेज के रूप में डिमाड कर रहा था। इन्कार किए जाने पर वह अक्सर किसी न किसी बात को लेकर उससे झगड़ा किया करता था। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट किया करता था। आरोपित बोला पत्नी से था परेशान :
इधर, आरोपित पति मो. इमरान ने कहा है कि वह पत्नी से शादी के बाद से ही परेशान रह रहा है। हर छोटी-छोटी बातों पर विवाद कर रही है। कई बार समझौता भी हुआ। कुछ दिन ठीक रहने के बाद फिर से वह विवाद कर रही थी। उनके दो बच्चे हैं। एक बेटा पतंग खरीदकर लाया था। पतंग दूसरे बच्चे को भी देने को कह रहे थे। इसी बात को लेकर शगुफ्ता के साथ उसका विवाद हुआ। शगुफ्ता ने उन पर हाथ चला दिया। तभी उसे तलाक दिया है। बता दें कि इमरान की शादी शगुफ्ता से 12 वर्ष पहले हुई थी।