Move to Jagran APP

झारखंड में बिजली चोरी करने वाले 598 लोगों पर एफआइआर

Jharkhand. राज्य भर में 2616 परिसरों में छापेमारी की गई। रांची में 371 जगहों पर छापेमारी के बाद 64 पर हुई प्राथमिकी।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Thu, 20 Feb 2020 03:37 PM (IST)Updated: Thu, 20 Feb 2020 03:37 PM (IST)
झारखंड में बिजली चोरी करने वाले 598 लोगों पर एफआइआर
झारखंड में बिजली चोरी करने वाले 598 लोगों पर एफआइआर

रांची, जासं। झारखंड ऊर्जा विकास निगम द्वारा बिजली की चोरी रोकने के लिए बुधवार को राज्यव्यापी छापेमारी अभियान चलाया गया। इस दौरान राज्य भर में 2616 परिसरों में छापेमारी की गई। इसमें 598 लोगों पर कार्रवाई के तहत एफआइआर दर्ज कराया गया। एटीपी दल के द्वारा यह अभियान निगम प्रबंधन के सह प्रबंध निदेशक और अपर पुलिस महानिदेशक के निर्देश पर चलाया गया। अभियान के दौरान सुबह छह से शाम पांच बजे तक छापेमारी की गई।

loksabha election banner

इस दौरान रांची में 371, गुमला में 42, जमशेदपुर में 400, चाईबासा में 209, धनबाद में 646, चास में 168, डाल्टनगंज में 152, गढ़वा में 52, गिरीडीह में 141, हजारीबाग में 134, देवघर में 144, रामगढ़ में 126 व कोडरमा में 31 परिसरों में छापेमारी की गई। वहीं, रांची के 64, गुमला के 17, जमशेदपुर 67, चाईबासा 31, धनबाद 90, चास 41, डाल्टनगंज 73, गढ़वा 17, गिरिडीह के 51, देवघर के 57, हजारीबाग के 51, रामगढ़ के 28 व कोडरमा के 11 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गई।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.