विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 23, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Alvida Jumma: मस्जिद में अलविदा जुमा की नमाज, शेख अब्‍दुल्‍ला समेत 85 पर FIR

By Alok ShahiEdited By:
Published: Sat, 23 May 2020 05:37 PM (IST)Updated: Sun, 24 May 2020 06:59 AM (IST)

Garhwa News शुक्रवार को गढ़वा के पतसा में मस्जिद में अलविदा जुम्मे की नमाज पढ़ी गई। लॉकडाउन का उल्लंघन कर ...और पढ़ें

Alvida Jumma: मस्जिद में अलविदा जुमा की नमाज, शेख अब्‍दुल्‍ला समेत 85 पर FIR
Alvida Jumma: मस्जिद में अलविदा जुमा की नमाज, शेख अब्‍दुल्‍ला समेत 85 पर FIR

गढ़वा, जेएनएन। लाॅकडाउन के साथ-साथ प्रशासन के आदेश  का उल्लंघन करते हुए सदर थाना क्षेत्र के पतसा गांव के  मस्जिद में अलविदा जुम्मे की नमाज अदा करने वाले 70 लोगों के विरोध थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है।जानकारी के अनुसार पतसा गांव के मुस्लिम समुदाय के लोगों ने लाॅकडाउन का  उल्लंघन करते हुए शुक्रवार को मस्जिद में अलविदा  जुम्मा की नमाज अदा कर रहे थे। 

मस्जिद में काफी संख्या में लोग एकत्रित होकर शारीरिक दूरी को भूलते हुए नमाज अदा कर रहे थे। नमाज अदा करने की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन मस्जिद पहुंचकर नमाज अदा करने की जानकारी ली। पुलिस प्रशासन ने मस्जिद में  बिना इजाजत के नमाज अदा करने के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए 15 नामजद सहित 70 लोगों के विरोध लॉक डाउन उल्लंघन करने के साथ-साथ धारा 144 के उल्लंघन  के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

थाना प्रभारी रमोद कुमार सिंह ने बताया कि कोरोना वायरस का फैलावा रोकने के लिए लागू किए गए लॉक डाउन को तोड़कर मस्जिद में नमाज अदा करने के आरोप मे पतसा के मंसूर खान, शेख सिराजुद्दीन, साबिर अंसारी, शेख जावेद खान, इदरीश अंसारी, शकूर अंसारी, शेख अब्दुल्ला,  सेनुलाहखान, सरफुद्दीन अंसारी, शेख मकसूद,एनुल खान, कमालू खान, सफीक खान, जवाद ख़ान एवं निसार खान सहित 70  अज्ञात लोगों के विरोध प्राथमिकी दर्ज की गई है।

हत्या के आरोपी को बिहार पुलिस ले गई नालंदा

बिहार पुलिस ने शनिवार को थाना क्षेत्र के चेचरिया में छुप कर रह रहे हत्या के अभियुक्त चंदन कुमार उर्फ सिंटू को गिरफ्तार कर अपने साथ नालंदा ले गई। चंदन के खिलाफ नालंदा जिले के रहुई थाने में गत 3 मार्च को थाना कांड संख्या 72/20 धारा 302, 120 बी व 34 भादवि के तहत मामला दर्ज है। चंदन नालंदा से भागकर चेचरिया में एक किराए के मकान में छुप कर रह रहा था। चंदन को चेचरिया में छुपे होने की जानकारी बिहार पुलिस को मिली। नालंदा से पुलिस की एक टीम आई और चंदन के संबंध में थाना पुलिस को जानकारी दी। इसकी जानकारी देते हुए थाना प्रभारी पंकज कुमार तिवारी ने बताया कि बिहार पुलिस को चंदन को पकड़ने में पुलिस बल के साथ सहयोग किया। चंदन को पुलिस अपने साथ नालंदा ले गई।