Move to Jagran APP

Jharkhand News: वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव ने कहा, रांची से लोहरदगा लाए जाएंगे मरीज

Jharkhand News झारखंड सरकार के वित्त एवं खाद्य आपूर्ति मंत्री डा. रामेश्वर उरांव ने लोहरदगा में समाहरणालय में अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक के बाद मीडिया से बातचीत में कहा कि लोहरदगा में स्वास्थ सुविधाओं को बेहतर करने के लिए वे अधिकारियों के साथ चर्चा कर रहे थे।

By Kanchan SinghEdited By: Published: Fri, 16 Apr 2021 05:34 PM (IST)Updated: Fri, 16 Apr 2021 05:34 PM (IST)
Jharkhand News: वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव ने कहा, रांची से लोहरदगा लाए जाएंगे मरीज
झारखंड सरकार के वित्त एवं खाद्य आपूर्ति मंत्री डा. रामेश्वर उरांव ने लोहरदगा में अधिकारियों के साथ बैठक की।

लोहरदगा,जासं। झारखंड सरकार के वित्त एवं खाद्य आपूर्ति मंत्री डा. रामेश्वर उरांव ने लोहरदगा में समाहरणालय परिसर स्थित सभाकक्ष में अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक के बाद मंत्री ने मीडिया से बातचीत में कहा कि लोहरदगा में स्वास्थ सुविधाओं को बेहतर करने के लिए वे अधिकारियों के साथ चर्चा कर रहे थे। इसमें यहां पर उपलब्ध संसाधनों और आवश्यकताओं की समीक्षा की गई। स्वास्थ्य विभाग द्वारा बताया गया है कि लोहरदगा सदर अस्पताल में 75 बेड के अलावा क्वारंटाइन सेंटर में अतिरिक्त बेड उपलब्ध है। इसके अलावा सामर्थ बिल्डिंग में स्वास्थ सुविधा, बेड आदि उपलब्ध कराने के लिए राशि की आवश्यकता है।

loksabha election banner

राशि को लेकर उन्होंने तत्काल विधायक मद से पांच लाख रुपये देने की घोषणा की। साथ ही जरूरत पड़ने पर और भी राशि विधायक मद से देने की बात कही। मंत्री ने कहा कि उन्होंने स्वास्थ्य सचिव केके सोन से बात की है। रांची से लोहरदगा की दूरी महज एक से डेढ़ घंटे की है। ऐसे में रांची में बेड, वेंटीलेटर और अन्य कमियों को देखते हुए रांची से मरीजों को लोहरदगा लाकर स्वास्थ्य लाभ दिया जाए। स्वास्थ्य सचिव ने कहा है कि वे लोहरदगा में स्वास्थ सुविधाओं को बेहतर कर रहे हैं। इसके बाद जरूरत पड़ी तो रांची से मरीजों को इलाज के लिए लोहरदगा भेजा जाएगा।

मंत्री ने कहा कि लोहरदगा में ऑक्सीजन सिलिंडर की अतिरिक्त व्यवस्था की जा रही है। इसके लिए भी वे प्रयास कर रहे हैं। साथ ही दवाओं की कमी, रैपिड एंटीजन टेस्ट किट पांच हजार पीस उपलब्ध कराने पर स्वास्थ्य सचिव के साथ चर्चा हुई है। लोहरदगा में रांची से डाक्टरों को भेजने और यहां पर स्वास्थ सुविधा को बेहतर करने के साथ-साथ रांची सहित अन्य स्थानों के मरीजों को लोहरदगा में इलाज की सुविधा उपलब्ध कराने का निर्णय लिया गया है। इसके लिए लोहरदगा में स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत किया जा रहा है।

झारखंड सरकार के मंत्री डा. रामेश्वर उरांव ने कहा कि फिलहाल दीदी किचन और हाईवे किचन की जरूरत नहीं है। हालांकि राज्य सरकार सभी को भोजन उपलब्ध कराने के लिए संकल्पित है। दूसरे प्रदेश से कामगार लौट रहे हैं। उनके रोजगार देने के लिए भी प्रयास किया जा रहा है। खाद्य आपूर्ति पदाधिकारी से उनकी बात हुई है। लोहरदगा में खाद्यान्न की कोई कमी नहीं है। जितने भी कामगार बाहर से लौटेंगे उन्हें खाद्यान्न उपलब्ध कराया जाएगा। मौके पर उपायुक्त दिलीप कुमार टोप्पो, एसपी प्रियंका मीना, उप विकास आयुक्त अखौरी शशांक कुमार सिन्हा, सिविल सर्जन डा. विजय कुमार, जिला आपूर्ति पदाधिकारी प्रवीण केरकेट्टा, प्रभारी खेल पदाधिकारी नारायण राम, विधायक प्रतिनिधि निशिथ जायसवाल आदि मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.