Move to Jagran APP

अब झारखंड की बेहतर छवि लेकर जाते हैं अतिथि : अमर

रांची : होटवार के मेगा स्पो‌र्ट्स काम्प्लेक्स के हरिवंश टाना भगत स्टेडियम में दूसरा झारखंड इंटर

By Edited By: Published: Sat, 02 Feb 2019 08:54 AM (IST)Updated: Sat, 02 Feb 2019 08:58 AM (IST)
अब झारखंड की बेहतर छवि लेकर जाते हैं अतिथि : अमर
अब झारखंड की बेहतर छवि लेकर जाते हैं अतिथि : अमर

रांची, जासं। होटवार के मेगा स्पो‌र्ट्स काम्प्लेक्स के हरिवंश टाना भगत स्टेडियम में दूसरा झारखंड इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल शुक्रवार से शुरू हो गया। औपचारिक उद्घाटन डेढ़ बजे पर्यटन, कला-संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग के मंत्री अमर कुमार बाउरी ने दीप जलाकर किया। तीन दिनों तक चलने वाले इस फिल्मोत्सव में इजरायल, फिलिपिंस और अफगानिस्तान के वरिष्ठ कलाकार सहित देश के जाने-माने कलाकार हेमंत पांडेय, राजेश जैस, मनोज शर्मा आदि उपस्थित थे।

loksabha election banner

मौके पर मंत्री अमर कुमार बाउरी ने कहा कि झारखंड पहले खनिज संपदा के लिए जाना जाता था, लेकिन आज इसकी पहचान पर्यटन और फिल्म निर्माण के क्षेत्र में भी बन रही है। उन्होंने कहा कि अब झारखंड बदल गया है। लोग मन में झारखंड की अलग छवि लेकर आते हैं, लेकिन यहां से जाने के बाद उनकी धारणा बदली होती है। वे एक बेहतर झारखंड को मन में लेकर जाते हैं। यह बदलाव आया है।

बाउरी ने कहा कि देश की उन्नति में यहां की खनिज संपदा का अहम योगदान है। देश में स्टील का पहला कारखाना झारखंड में ही खुला। इस तरह देश की उन्नति में झारखंड का योगदान भुलाया नहीं जा सकता। अब यहां के कलाकार दुनिया में धूम मचा रहे हैं। यहा की कला- संस्कृति अब देश-विदेश में पहचानी जा रही है। उन्होंने इस फिल्म फेस्टिवल के सफल होने की कामना की और देश-विदेश से आए अतिथियों को झारखंड भ्रमण करने का आमंत्रण भी दिया। मंत्री अमर कुमार बाउरी ने दो थिएटर को भी देखा, जिसमें फिल्में दिखाई जा रही हैं। इस अवसर पर आयोजन समिति के चैयरमैन ऋषि प्रकाश मिश्रा, आइएएस सुधीर प्रसाद आदि ने उपस्थित थे।

लाल विजय शाहदेव निर्देशित नागपुरी फिल्म फूलमनिया दिखाई गई उद्घाटन सत्र से पूर्व फिल्म स्क्रीनिंग साढ़े 11 बजे शुरू हो गई। इसके साथ ही फिल्म फेस्टिवल का आगाज हुआ। शुक्रवार को लाल विजय शाहदेव द्वारा निर्देशित नागपुरी फिल्म फूलमनिया दिखाई गई। स्क्रीनिंग में इजराइल की कल्चरल अटैची क्यूमा मंतजर ने भी शिरकत की। पहले दिन 28 फिल्में दिखाई गई। आज दिखाई जाएगी जिम्मी शेरगिल स्टार वर्तक नगर फिल्म फेस्टिवल के दूसरे दिन शनिवार को निर्माता अमित अग्रवाल की फिल्म वर्तक नगर दिखाई जाएगी। इस फिल्म में अभिनेता जिम्मी शेरगिल महत्वपूर्ण भूमिका में हैं। फिल्म के बारे में डायरेक्टर अतुल तायशेट ने बताया कि फिल्म चार दोस्तों की सच्ची दोस्ती पर आधारित है। इसमें दिखाया गया है कि कैसे इन्होंने मुंबई में हुए सबसे बड़े मजदूर स्ट्राइक के वक्त एक-दूसरे का साथ दिया था। इसके साथ इसमें अस्सी के दशक के मुंबई के अंडव‌र्ल्ड की कहानी भी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.