Move to Jagran APP

सौतेले पिता ने नाबालिग बेटी से किया दुष्कर्म, मना करने पर मार डालने की देता था धमकी

राजधानी रांची में पिता-पुत्री के पवित्र रिश्ते को कलंकित करने वाली घटना सामने आई है।

By Edited By: Published: Sun, 09 Sep 2018 12:42 PM (IST)Updated: Sun, 09 Sep 2018 02:14 PM (IST)
सौतेले पिता ने नाबालिग बेटी से किया दुष्कर्म, मना करने पर मार डालने की देता था धमकी
सौतेले पिता ने नाबालिग बेटी से किया दुष्कर्म, मना करने पर मार डालने की देता था धमकी

रांची, जासं। बुंडू के बाद अब राजधानी रांची में भी पवित्र रिश्ते को कलंकित करने वाली एक घटना सामने आई है। घटना डोरंडा इलाके की है। यहां सौतेले पिता ने पत्नी की गैरमौजूदगी में अपनी ही 13 वर्षीय बेटी को लगातार डरा-धमका कर हवस का शिकार बनाता रहा। पीड़िता की मां ने इस मामले में पति के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। रविवार को उसे जेल भेजा जाएगा।

prime article banner

जानकारी के अनुसार, महिला ने अपने पति को छोड़कर वर्ष 2005 में आरोपित व्यक्ति से शादी की थी। उसी के भरोसे अपने तीन बच्चों को छोड़कर वह काम के सिलसिले में मुंबई गई थी। पीड़िता के अलावा एक लड़की और एक बेटा भी है। मामला प्रकाश में तब आया जब काम के सिलसिले में रांची से मुंबई गई पीड़िता की मां वापस रांची पहुंची। पीड़िता ने रो-रोकर मां को आपबीती बताई। इसके बाद मां सीधे डोरंडा थाना पहुंची। वहां दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने पीड़िता की सदर अस्पताल में मेडिकल जांच करवाई। मां के ही बयान पर डोरंडा थाने में पुलिस जांच में जुट गई है।

पीड़िता बोली अकेला पाकर हमेशा करता था दुष्कर्म : थाने में मां के साथ पहुंची 13 वर्षीय लड़की ने पुलिस को बताया कि आरोपित पिता छोटी बहन और छोटे भाई को बाहर भेज कमरा बंद कर अक्सर उसके साथ दुष्कर्म करता था। मना करने पर मारपीट भी करता था। पड़ोस के लोगों को बताने का बात कहने पर भाई-बहन समेत सभी को मार डालने की धमकी भी देता था। धमकी की वजह से वह चुपचाप जुल्म सहती रही।

आरोपित गिरफ्तार : मामला सामने आने के बाद आरोपित को तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़िता का मेडिकल कराया गया है। कोर्ट में 164 का बयान दर्ज कराया जाएगा। रमेश कुमार, इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी डोरंडा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.