Move to Jagran APP

किसान की बेटी पहुंची जापान

बेटी को माता-पिता द्वारा पढ़ाने के जज्बा ने उसे जापान तक का सफर तय करा दिया।

By Edited By: Published: Wed, 23 May 2018 10:19 AM (IST)Updated: Wed, 23 May 2018 10:19 AM (IST)
किसान की बेटी पहुंची जापान
किसान की बेटी पहुंची जापान

रांची, जेएनएन। छात्रा प्रिया कुमारी को नवोदय विद्यालय में पढ़ाई का मौका मिला, तो जापान तक का टिकट कट गया। प्रिया के पिता रमेश साहू साधारण किसान हैं, तो मां सुधोमती देवी गृहिणी। पिता किराना दुकान भी चलाते हैं। बेटी को माता-पिता द्वारा पढ़ाने के जज्बा ने उसे जापान तक का सफर तय करा दिया। प्रिया जवाहर नवोदय विद्यालय मेसरा रांची में 11वीं विज्ञान संकाय की छात्रा है। दसवीं में टेन सीजीपी लाकर जहां उसने विद्यालय को गौरवान्वित किया, वहीं गांव का भी नाम रोशन कर दिखाया। उसने साबित कर दिखाया कि बेटियां किसी से कम नहीं। वह जापान में जापान एशिया यूथ एक्सचेंज प्रोग्राम इन साइंस के कार्यक्रम में भाग लेगी।

loksabha election banner

नवोदय विद्यालय के प्राचार्य डीके मोदी ने बताया कि प्रिया कुमारी रांची से 17 मई को रवाना हुई है। दिल्ली पहुंचने के बाद एनसीईआरटी में उसका प्रशिक्षण चला। वहां से 19 मई को जापान के लिए रवाना हुई है। 26 मई को दिल्ली, उसके बाद 28 मई को रांची लौटेगी। प्राचार्य ने बताया कि पूरे देश के नवोदय विद्यालय समिति में से पांच छात्राओं का चयन जापान जाने के लिए हुआ है। इसमें एक प्रिया कुमारी है। वह न केवल झारखंड से बल्कि पटना संभाग के अंतर्गत बिहार, पश्चिम बंगाल से एकमात्र छात्रा है। वह पिठोरिया के हुंदूर बाड़ीटोला गांव के किसान परिवार की लड़की है। उसके आने-जाने व रहने का पूरा खर्च जापान सरकार ने उठाया है। छोटी उम्र में ही प्रिया को जापान जाने से नवोदय विद्यालय के प्राचार्य डीके मोदी सहित नवोदय विद्यालय समिति पटना संभाग के उपायुक्त ने खुशी जाहिर की है। प्रिया के गांव क्षेत्र में भी खुशी का माहौल है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.