मेडिका में मरीज की मौत के बाद परिजनों का हंगामा, गलत दवा देने का आरोप Ranchi News
परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर डॉक्टरों की लापरवाही का आरोप लगाते हुए यहां हंगाम किया। उनका कहना है कि मरीज को गलत दवा चलाई गई जिससे उसकी मौत हो गई।
By Alok ShahiEdited By: Published: Wed, 11 Sep 2019 02:12 PM (IST)Updated: Wed, 11 Sep 2019 02:12 PM (IST)
रांची, जेएनएन। राजधानी रांची के मेडिका हॉस्पिटल में मरीज की मौत के बाद कोहराम मचा है। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर डॉक्टरों की लापरवाही का आरोप लगाते हुए यहां हंगाम किया। उनका कहना है कि मरीज को गलत दवा चलाई गई, जिससे उसकी मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि उन्हें अपने परिवार की बॉडी भी नही दी जा रही है। मृतक का नाम दशरथ बताया गया है। उसे 7 सितंबर को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। विस्तृत विवरण की प्रतीक्षा की जा रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें