पूर्व मंत्री राजा पीटर की जमानत पर सुनवाई टली, हिरासत बढ़ी
रांची : तमाड़ के तत्कालीन विधायक रमेश सिंह मुंडा हत्या मामले में पूर्व मंत्री गोपाल कृष्ण पातर उ
By JagranEdited By: Published: Wed, 14 Mar 2018 03:01 AM (IST)Updated: Wed, 14 Mar 2018 03:01 AM (IST)
रांची : तमाड़ के तत्कालीन विधायक रमेश सिंह मुंडा हत्या मामले में पूर्व मंत्री गोपाल कृष्ण पातर उर्फ राजा पीटर की जमानत पर सुनवाई टल गई। प्रधान न्यायायुक्त सह एनआइए के विशेष न्यायाधीश नवनीत कुमार की अदालत ने जमानत पर सुनवाई के लिए 15 मार्च की तिथि निर्धारित की है। इसके आलावा पूर्व मंत्री राजा पीटर सहित कुख्यात नक्सली कुंदन पाहन, बलराम साहू, रमेश सिंह मुंडा का अंगरक्षक रहे शेषनाथ सिंह, जय गणेश लोहरा, प्रफुल्ल कुमार महतो की न्यायिक हिरासत अवधि बढ़ा दी गई। मामले में राम मोहन सिंह मुंडा और संतोष वर्मा भी जेल में बंद हैं। इन दोनों को एनआइए ने सरकारी गवाह बनाया है। तमाड़ के तत्कालीन विधायक रमेश सिंह मुंडा की हत्या नौ जुलाई 2008 को हुई थी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें