आय से अधिक संपत्ति मामले में कोर्ट में हाजिर हुए पूर्व मंत्री दुलाल भुइयां, गवाही दर्ज
दुलाल भुइयां वर्तमान में जमानत पर हैं। उनके खिलाफ आरोप है कि उन्होंने अपने मंत्रित्वकाल में आय से अधिक संपति अर्जित की।
जागरण संवाददाता, रांची। आय के ज्ञात स्रोत से अधिक संपति अर्जित करने के मामले में राज्य के पूर्व भू-राजस्व मंत्री दुलाल भुइयां बुधवार को सीबीआइ के विशेष न्यायाधीश एके मिश्रा की अदालत में उपस्थित हुए और हाजिरी लगाई। मामले में विधानसभा के तत्कालीन सचिव रविशंकर प्रसाद की गवाही दर्ज की गई।
गवाही के दौरान रविशंकर ने दुलाल को मंत्री होने की बाते अदालत को बताई। मामले में दुलाल भुइयां वर्तमान में जमानत पर हैं। उनके खिलाफ आरोप है कि उन्होंने अपने मंत्रित्वकाल में 10 मार्च 2005 से एक सितंबर 2009 के बीच आय से अधिक संपति अर्जित की। उनके खिलाफ एक करोड़ तीन लाख चार हजार 547 रुपये संपत्ति अर्जित करने के मामले में हाईकोर्ट के निर्देश पर वर्ष 2013 में कांड संख्या आरसी 21ए/2013 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
उनके खिलाफ सीबीआइ ने एक दिसंबर 2014 को अदालत में चार्जशीट दाखिल किया था। दुलाल पर आरोप है कि उन्होंने राची और जमशेदपुर में कई जगहों पर भूखंड की खरीदारी की है। इसके अलावा कई वाहन और बैंकों में जमा राशि के मालिक हैं।
यह भी पढ़ेंः मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूर्व सीएम मधु कोड़ा ने कोर्ट में लगाई हाजिरी