Move to Jagran APP

झारखंड प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष डा अजय कुमार ने सीएम से की मांग, क्षेत्रीय भाषाओं की सूची में हिंदी हो शामिल

झारखंड प्रदेश कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ अजय कुमार ने क्षेत्रीय भाषाओं की सूची में हिंदी को भी शामिल करने का अनुरोध किया। उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखा है। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की परीक्षाओं के लिए जिन 12 क्षेत्रीय भाषाओं का चयन किया गया है।

By Vikram GiriEdited By: Published: Tue, 14 Sep 2021 11:03 AM (IST)Updated: Tue, 14 Sep 2021 11:21 AM (IST)
झारखंड प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष डा अजय कुमार ने सीएम से की मांग, क्षेत्रीय भाषाओं की सूची में हिंदी हो शामिल
झारखंड प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष डा अजय कुमार ने सीएम से की मांग। जागरण

रांची, राज्य ब्यूरो। झारखंड प्रदेश कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ अजय कुमार ने क्षेत्रीय भाषाओं की सूची में हिंदी को भी शामिल करने का सीएम हेमंत सोरेन से अनुरोध किया। उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को इस संबंध में पत्र भी लिखा है। उन्होंने कहा कि झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की परीक्षाओं के लिए जिन 12 क्षेत्रीय भाषाओं का चयन किया गया है। उनमें हिंदी नहीं है। इसके अलावा डा अजय कुमार ने मगही और भोजपुरी के लिए भी मांग की है।

loksabha election banner

उन्होंने अपने ट्वीट में कहा कि आज #विश्व_हिंदी_दिवस के अवसर पर मैं  मुख्यमंत्री @HemantSorenJMM

से झारखंड राज्य कर्मचारी चयन आयोग की नियुक्ति नियमावली की क्षेत्रीय भाषाओं की सूची में हिंदी को भी शामिल करने का अनुरोध करता हूं। हिंदी को यह सम्मान देने के लिए आज हिंदी दिवस से उपयुक्त अवसर कोई और नहीं होगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.