Money Laundering मामले में ईडी की विशेष अदालत में पेश हुए पूर्व सीएम मधु कोड़ा
Jharkhand. 35 सौ करोड़ के Money Laundering मामले में मंगलवार को पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा विनोद सिन्हा विकास कुमार सिन्हा अरविंद व्यास ED की विशेष अदालत में पेश हुए।
By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Tue, 11 Jun 2019 07:44 PM (IST)Updated: Tue, 11 Jun 2019 07:50 PM (IST)
रांची, जासं। Money Laundering Case - 35 सौ करोड़ के मनी लांड्रिंग मामले में मंगलवार को पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा, विनोद सिन्हा, विकास कुमार सिन्हा, अरविंद व्यास, विजय जोशी, अनिल बस्तावड़े ईडी की विशेष अदालत में पेश हुए। विशेष जज एके मिश्रा ने सुनवाई के लिए अगली तारीख आठ जुलाई तय की है। इन पर आरोप है कि कोड़ा के मुख्यमंत्री पद पर रहने के दौरान भ्रष्टाचार के पैसे का दुबई, स्वीडन, इंडोनेशिया, थाइलैंड, लाइबेरिया में निवेश किया गया था।
2012 में मधु कोड़ा (Madhu Koda) व उनके सातों सहयोगियों के खिलाफ आरोप गठित किया गया था। जानकारी हो कि पूर्व सीएम मधु कोड़ा पर कोयला आवंटन में भी घोटाले का आरोप है। भ्रष्टाचार के मामले में कोड़ा के खिलाफ अब तक कई केस दर्ज हो चुके हैं। सीबीआइ, आयकर विभाग की टीम, प्रवर्तन निदेशालय और राज्य सतर्कता विभाग की टीमें इन मामलों की जांच कर रही हैं। मधु कोड़ा को जेल भी जाना पड़ा था। फिलहाल वे जमानत पर बाहर हैं।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें