Events in Ranchi Today: जानें रांची में आज क्या हो रहा खास, यहां देखकर करें दिनभर की तैयारी
Events in Ranchi Today. रांची में बुधवार को पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर रिम्स के पलास सभागार में प्रबुद्धजनों से बातचीत करेंगे। पारा शिक्षक राजभवन का घेराव करेंगे।
रांची, जेएनएन। Events in Ranchi Today राजधानी रांची में बुधवार को रांची महिला कॉलेज में नई शिक्षा नीति पर एबीवीपी के सेमिनार का आयोजन है। पारा शिक्षक राजभवन का घेराव करेंगे। भाजपा प्रदेश कार्यालय में पार्टी का मिलन समारोह का आयोजन है। जैप वन डोरंडा में पुलिस खेल-कूद आयोजन होगा। आर्यभट्ट सभागार के समीप योग विभाग में सूर्य नमस्कार कार्यक्रम है। गुदड़ी चौक स्थित संत जॉन्स उच्च विद्यालय में चुनाव कर्मियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। पूर्व क्रिकेटर व भाजपा नेता गौतम गंभीर रिम्स के पलास सभागार में प्रबुद्धजनों से बातचीत करेंगे।
23 अक्टूबर, बुधवार को राजधानी रांची में होने वाले प्रमुख कार्यक्रम : Events in Ranchi Today
- सेमिनार: नई शिक्षा नीति पर एबीवीपी का सेमिनार, रांची महिला कॉलेज में 12 बजे
- बैठक: नगर निगम परिषद की बैठक, 11 बजे
- भूख हड़ताल: विवि शिक्षकों की भूख हड़ताल, राजभवन के पास 10 बजे
- घेराव:पारा शिक्षकों द्वारा राजभवन घेराव, राजभवन, 11 बजे
- घेराव: किसान समन्वय संघर्ष समिति का राजभवन मार्च, 12 बजे
- सम्मेलन: आम आदमी पार्टी का कार्यकर्ता सम्मेलन, सिमलिया में एक बजे
- समारोह: भाजपा का मिलन समारोह, बीजेपी प्रदेश कार्यालय में 12 बजे
- आयोजन: पुलिस खेल-कूद आयोजन, जैप वन डोरंडा में 10 बजे
- संगोष्ठी: गौतम गंभीर करेंगे प्रबुद्धजन से बातचीत-पलास सभागार में 12 बजे
- प्रदर्शन: निजीकरण के विरोध में डीआरएम ऑफिस के सामने प्रदर्शन, 3.30 बजे
- सेमिनार: राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा का सेमिनार, आशीर्वाद बेंक्वेट हॉल, हरमू में एक बजे
- सीधी बात: जिला विशिष्ट अनुभाजन पदाधिकारी के साथ सीधी बात, जनसंपर्क कार्यालय, समाहरणालय में दो बजे
- कार्यक्रम: योग विभाग में सूर्य नमस्कार कार्यक्रम, आर्यभट्ट सभागार के समीप, 7.30 बजे
- वापसी: दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम वापस लौटेगी स्वदेश, बिरसा मुंडा एयरपोर्ट
- प्रशिक्षण : चुनाव कर्मियों को प्रशिक्षण, संत जॉन्स उच्च विद्यालय, गुदड़ी चौक, सुबह दस बजे
- प्रेस कांफ्रेंस: अखिल भारतीय हिंदू महासभा की प्रेस वार्ता, प्रेस क्लब में तीन बजे
- प्रेस कांफ्रेंस: जदयू प्रदेश कार्यालय में प्रेस वार्ता, तीन बजे।