Move to Jagran APP

Events in Ranchi Today: जानें रांची में आज क्‍या हो रहा खास, यहां देखकर करें दिनभर की तैयारी

Events in Ranchi Today. आज नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती है। इस अवसर पर राजधानी रांची में विभिन्न संस्थानों द्वारा उनकी जयंती पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Thu, 23 Jan 2020 08:44 AM (IST)Updated: Thu, 23 Jan 2020 08:44 AM (IST)
Events in Ranchi Today: जानें रांची में आज क्‍या हो रहा खास, यहां देखकर करें दिनभर की तैयारी
Events in Ranchi Today: जानें रांची में आज क्‍या हो रहा खास, यहां देखकर करें दिनभर की तैयारी

रांची, जेएनएन। Events in Ranchi Today 23 जनवरी आज नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती है। इस अवसर पर गुरुवार को राजधानी रांची में विभिन्न संस्थानों द्वारा उनकी जयंती पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। रांची यूनीवर्सिटी में सुभाष चंद्र बोस चौक के पास उनकी जयंती मनाई जाएगी। कडरू के हज हाउस के पास सीएए के खिलाफ महिलाओं के प्रदर्शन का कार्यक्रम है। दीपाटोली में सुरेंद्र नाथ स्कूल के पास हुंडई के दीपाटोली ब्रांच का उद्घाटन कार्यक्रम है। अल्बर्ट एक्का चौक स्थित भाकपा कार्यालय मेें साहित्यकार खगेंद्र ठाकुर की स्मृति में शोकसभा का आयोजन किया गया है। एचईसी मुख्यालय में एचईसी मजदूर संघ का प्रदर्शन कार्यक्रम है। आइए जानते हैं 23 जनवरी, गुरुवार को राजधानी रांची में होने वाले प्रमुख कार्यक्रमों के बारे में... 

loksabha election banner

यहां देखें राजधानी रांची में 23 जनवरी, गुरुवार को होने वाले प्रमुख कार्यक्रम : Events in Ranchi Today

  1. प्रदर्शन : सीएए के खिलाफ महिलाओं का प्रदर्शन, हज हाउस कडरू, सुबह 10 बजे
  2. जयंती : सुभाष चंद्र बोस की जयंती, सुभाष चंद्र बोस चौक, रांची यूनीवर्सिटी, सुबह 10:30 बजे
  3. उद्घाटन : हुंडई के दीपाटोली ब्रांच का उद्घाटन, सुरेंद्र नाथ स्कूल दीपाटोली, सुबह 11 बजे
  4. शोक सभा : साहित्यकार खगेंद्र ठाकुर की स्मृति में शोकसभा का आयोजन, भाकपा कार्यालय, अल्बर्ट एक्का चौक, दोपहर 2 बजे
  5. सम्मेलन : खेतीपरक रोजगार हेतु युवा सम्मेलन, आरोग्य भवन, बरियातू रोड, दोपहर 3 बजे
  6. प्रदर्शन : एचईसी मजदूर संघ का प्रदर्शन, एचईसी मुख्यालय, शाम 5 बजे।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.