Move to Jagran APP

Events in Ranchi Today: जानें रांची में आज क्‍या हो रहा खास, यहां देखकर करें दिनभर की तैयारी

Events in Ranchi Today हरमू मैदान में राज्यस्तरीय ब्रह्मर्षि मिलन महोत्सव का आयोजन किया गया है। राज्‍यपाल द्रौपदी मूर्मू इसमें बतौर मुख्‍य अतिथि शामिल हो रही हैं।

By Alok ShahiEdited By: Published: Sun, 13 Oct 2019 07:45 AM (IST)Updated: Sun, 13 Oct 2019 07:45 AM (IST)
Events in Ranchi Today: जानें रांची में आज क्‍या हो रहा खास, यहां देखकर करें दिनभर की तैयारी
Events in Ranchi Today: जानें रांची में आज क्‍या हो रहा खास, यहां देखकर करें दिनभर की तैयारी

रांची, जेएनएन। Events in Ranchi Today रविवार को राजधानी रांची पूरे दिन व्‍यस्‍त रहनेवाली है। आज रांची के हरमू मैदान में राज्यस्तरीय ब्रह्मर्षि मिलन महोत्सव का आयोजन किया गया है। राज्‍यपाल द्रौपदी मूर्मू इसमें बतौर मुख्‍य अतिथि शामिल हो रही हैं। विधानसभा चुनाव से पहले सीपीआई के महासचिव डी राजा राज्‍य कार्यालय में प्रेस कांफ्रेंस करेंगे। पश्चिम बंगाल में आरएसएस कार्यकर्ता की हत्या के विरोध में अलबर्ट एक्का चौक पर प्रदर्शन किया जाएगा। शरद पूर्णिमा पर कांके डैम में सीएमपीडीआई गेट के समीप गंगा आरती का आयोजन किया गया है। विधानसभा रसियन हॉस्‍टल में मछुआरा संघ का प्रदेश स्तरीय सम्मेलन होगा। आप एचक्यू इंटरनेशनल स्कूल बरयिातू में शाम ए गजल का आनंद ले सकते हैं। गजल संध्‍या के साथ ही यहां हिमकर श्याम की पुस्तक युद्धरत हूं मैं का विमोचन किया जा रहा है।

loksabha election banner

13 अक्‍टूबर, रविवार को राजधानी रांची में होने वाले प्रमुख कार्यक्रम : Events in Ranchi Today

  1. उत्सव: आरएसएस का शरद पूर्णिमा उत्सव, कोकर शिव मंदिर के सामने, इंद्रप्रस्थ। समय- शाम 8 बजे
  2. समूह गान: बच्चों में देशभक्ति जगाने के लिए समूहगान प्रतियोगिता, राजेंद्र भवन सेक्टर समय- 9.30 बजे
  3. महोत्सव: राज्यस्तरीय ब्रह्मर्षि मिलन महोत्सव, हरमू मैदान। समय 10.30 बजे
  4. बैठक: झारखंड प्रादेशिक गौशाला संघ की बैठक, बीएनआर चाणक्या में। समय- 10.30 बजे।
  5. कैंप: आदर्श वेलफेयर सोसाइटी द्वारा आयुष्मान भारत का कार्ड बनाने के लिए कैंप, हिंदपीढ़ी लाह फैक्ट्री रोड। समय- 10 बजे
  6. बैठक: मछुआरा संघ का प्रदेश स्तरीय सम्मेलन, विधानसभा रशियन हॉस्टल। समय-11 बजे
  7. ओपनिंग सेरेमनी: यूनिफॉर्म आउटलेट ड्रेस कोड की ओपनिंग सेरेमनी एचबी रोड। समय: 11 बजे
  8. उद्घाटन: अखिल भारतीय हिंदू महासभा के कार्यालय का उद्घाटन हरमू रोड आनंदपुरी चौक पर। समय-11 बजे।
  9. शवदाह: जुमार नदी तट पर मुक्ति संस्था करेगी लावारिश लाशों का अंतिम संस्कार। समय- 11 बजे
  10. प्रगटोत्सव: महर्षि बाल्मिकी जयंती प्रगटोत्सव का आयोजन विधानसभा सामुदायिक भवन में। समय- 11.30 बजे।
  11. बैठक माहुरी वैश्य महामंडल की बैठक, माहुरी भवन पहाड़ी मंदिर के पास। समय- 12 बजे।
  12. घोषणा: जनता पार्टी विधान सभा चुनाव में भागीदारी के लिए करेगी उम्मीदवारों की घोषणा, प्रेस क्लब में। समय-1.30 बजे।
  13. बैठक: महानगर काली पूजा समिति की कमेटी का विस्तार सह गठन, लक्ष्मी नारायण मंदिर। समय- 2 बजे
  14. छात्रवृति वितरण: इस्पोवा द्वारा छात्रवृति का वितरण, राज्यपाल रहेंगी मौजूद, आर्यभïट्ट सभागार। समय- 4 बजे
  15. सम्मान समारोह: सरकारी नौकरी में गए छात्र छात्राओं का सम्मान समारोह, सेक्टर 3 सरना पूजा स्थल के समीप। समय- 2 बजे
  16. प्रदर्शन: बंगाल में आरएसएस कार्यकर्ता की हत्या के विरोध में अलबर्ट एक्का चौक पर प्रदर्शन। समय- 2 बजे
  17. शाम ए गजल: हिमकर श्याम की पुस्तक युद्धरत हूं मैं का विमोचन और गजल संध्या, एचक्यू इंटरनेशनल स्कूल बरयिातू में। समय- 4 बजे।
  18. समारोह: राम भरत मिलाप समिति का समारोह, डोरंडा बाजार, समय-4 बजे
  19. गंगा आरती: शरद पूर्णिमा पर कांके डैम में सीएमपीडीआई गेट के समीप गंगा आरती। समय- 4 बजे

प्रेसवार्ता

  1. प्रेसवार्ता: जनसभा की तरफ से प्रेसवार्ता का आयोजन प्रेस क्लब में। समय- 3 बजे।
  2. प्रेस वार्ता: सीपीआई के महासचिव डी राजा की प्रेस वार्ता राज्य कार्यालय अलबर्ट एक्का चौक समय- 1 बजे

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.