Events in Ranchi Today: जानें रांची में आज क्या हो रहा खास, यहां देखकर करें दिनभर की तैयारी
Events in Ranchi Today झारखंड विधानसभा चुनाव में दूसरे और तीसरे दौर के लिए नामांकन के बीच शनिवार को राजधानी रांची पूरे दिन काफी व्यस्त रहने वाली है।
By Alok ShahiEdited By: Published: Sat, 16 Nov 2019 08:02 AM (IST)Updated: Sat, 16 Nov 2019 08:02 AM (IST)
रांची, जेएनएन। Events in Ranchi Today झारखंड में विधानसभा चुनाव को लेकर चरम पर पहुंची राजनीतिक तपिश के बीच शनिवार को राजधानी रांची पूरे दिन व्यस्त रहनेवाली है।आर्य समाज का 125वां वार्षिक महोत्सव मनाया जाएगा। रांची के रिम्स में भर्ती राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव से मिलने कई बड़े नेता पहुंचेंगे। इसके साथ ही रांची सीट से सीपीआई प्रत्याशी अपना नामांकन दाखिल करेंगे। यहांजानें शनिवार को रांची में होने वाले अन्य कार्यक्रमों के बारे में...
16 नवंबर, शनिवार को शहर में होने वाले प्रमुख कार्यक्रम : Events in Ranchi Today
- -बैडमिंटन लीग : द इंस्टीच्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट ऑफ इंडियन द्वारा बैडमिंटन लीग, ठाकुर विश्वनाथ स्टेडियम, खेलगांव, 9 बजे।
- शिविर : निश्शुल्क मधुमेह जांच शिविर, मेडिकल चौक, हटिया, 9 बजे।
- जेसीकॉन-19 : शल्य चिकित्सकों का सम्मेलन जेसीकॉन-19, रिम्स सभागार, 10 बजे।
- वार्षिक महोत्सव : आर्य समाज का 125वां वार्षिक महोत्सव, श्रद्धानंद रोड, 10 बजे।
- रक्तदान शिविर : पंचतंत्र ग्रुप द्वारा रक्तदान शिविर, पंचरत्न गैलरी, मेन रोड, 10 बजे।
- कार्यक्रम : बीआईटी लालपुर में एकेडमिक और फन इवेंट, बीआईटी लालपुर, 10 बजे।
- बैठक : चुनाव को लेकर चैंबर की बैठक, होटल ग्रीन हॉरिजन, 11 बजे।
- गोष्ठी : इलेक्शन को लेकर यूथ इन डेमोक्रेसी विषय पर राज्य स्तरीय गोष्ठी, प्रेस क्लब, 11 बजे।
- सेमिनार : प्रेस दिवस के अवसर पर सेमिनार, समाहरणालय, ब्लक ए, 11:30 बजे।
- कार्निवाल : हुंडई का मेगा एक्सचेंज कार्निवाल, द काव्स, हरमू, 11:30 बजे।
- जुलूस : सीपीआई प्रत्याशी के नामांकन के बाद निकाला जाएगा जुलूस, सिद्धू-कान्हू पार्क, मोरहाबादी, 1:30 बजे।
- अभियान : जहरीली हवाओं से बचने के लिए लोगों के बीच हस्ताक्षर अभियान, अलबर्ट एक्का चौक, 2 बजे।
- समारोह : कोल इंडिया स्थापना दिवस पर पुरस्कार वितरण समारोह, मयूरी प्रेक्षागृह, सीएमपीडीआइ, 5:30 बजे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें