Events in Ranchi Today: जानें रांची में आज क्या हो रहा खास, यहां देखकर करें दिनभर की तैयारी
Events in Ranchi Today. रांची में सोमवार को मोरहाबादी मैदान में जेसोवा मेले का समापन होगा। डोरंडा जैपवन में पांच दिवसीय राज्य स्तरीय पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता का उद्घाटन होगा।
By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Sun, 20 Oct 2019 10:14 PM (IST)Updated: Mon, 21 Oct 2019 04:00 AM (IST)
रांची, जेएनएन। Events in Ranchi Today राजधानी रांची में सोमवार को धुर्वा में पारस एचईसी अस्पताल का उद्घाटन होगा। डोरंडा जैपवन में पांच दिवसीय राज्य स्तरीय पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता का उद्घाटन होगा। मोरहाबादी मैदान में जेसोवा मेले का समापन होगा। अल्बर्ट एक्का चौक पर व्यवसायी प्रदर्शन करेंगे। सीआइएससीई राष्ट्रीय नेशनल योग प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। मोरहाबादी के सेंट्रल लाइब्रेरी हॉल में राष्ट्रीय सुरक्षा जागरण मंच झारखंड इकाई की संगोष्ठी होगी।
21 अक्टूबर, सोमवार को राजधानी रांची में होने वाले प्रमुख कार्यक्रम : Events in Ranchi Today
- उद्घाटन: पारस एचईसी अस्पताल का उद्घाटन, धुर्वा सेक्टर तीन, सुबह 11 बजे।
- खेलकूद: पांच दिवसीय राज्य स्तरीय पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता का उद्घाटन, जैपवन, डोरंडा, 10 बजे।
- संस्मरण दिवस: पुलिस लाइन में पुलिस संस्मरण दिवस, सुबह 8 बजे।
- हस्ताक्षर: नार्बाड और डाक विभाग के बीच एमओयू पर हस्ताक्षर, नाबार्ड कार्यालय, सुबह 11.30 बजे।
- उद्घाटन: सीआइएससीई राष्ट्रीय नेशनल योग प्रतियोगिता, सुबह 9 बजे।
- समापन: जेसोवा मेले का समापन, मोरहाबादी मैदान, शाम 4 बजे।
- प्रदर्शन: अल्बर्ट एक्का चौक पर व्यवसायी करेंगे प्रदर्शन, सुबह 11.30 बजे।
- संगोष्ठी: राष्ट्रीय सुरक्षा जागरण मंच झारखंड ईकाई की संगोष्ठी, सेंट्रल लाइब्रेरी हॉल, मोरहाबादी, दोपहर 3 बजे।
- सालगिरह: प्रिया इंटप्रेनर्स की तीसरी सालगिरह, हरमू बायपास रोड, दोपहर 12.15 बजे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें