विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अवैध कोयला खनन मामले में ईडी का बड़ा एक्शन, धनबाद में एलबी सिंह और गणेश यादव के 25 ठिकानों पर छापामारी

Published: Tue, 28 Jul 2026 08:04 AM (IST)

ईडी ने धनबाद में अवैध कोयला खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए कोयला माफिया और उनके सहयोगियों के 25 ठिकानों पर छापामारी की।

ईडी का एक्शन

ईडी का एक्शन

HighLights

  1. ईडी ने धनबाद में अवैध कोयला खनन पर बड़ी छापेमारी की।

  2. कोयला माफिया एलबी सिंह समेत 25 ठिकानों पर कार्रवाई।

  3. अवैध संपत्ति अर्जित करने के मामले में ईडी की जांच।

राज्य ब्यूरो, रांची। अवैध कोयला खनन के विरुद्ध मंगलवार की सुबह धनबाद में ईडी ने बड़े पैमाने पर छापामारी अभियान शुरू की है। बड़े कोयला माफिया एलबी सिंह, अनिल गोयल, गणेश यादव, पप्पू मंडल, अनूप चौहान, हरेंद्र चौहान, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी रोहित यादव सहित उनके सहयोगियों से जुड़े सभी 25 ठिकानों पर ईडी ने तलाशी अभियान शुरू की है। 

पूरा मामला अवैध कोयला खनन व परिवहन से जुड़ा हुआ है। छापामारी अभी शुरू ही हुई है।  ईडी के अधिकारियों की 25 अलग-अलग टीमें एक साथ सभी ठिकानों पर छापेमारी में जुटी है। 

भारी मात्रा में अवैध संपत्ति अर्जित की

गौरतलब है कि कोयला घोटाले के इस मामले में ईडी ने चार अलग-अलग एनफोर्समेंट केस इनफॉरमेशन रिपोर्ट (ईसीआइआर) दर्ज कर पूरे मामले में जांच शुरू की थी। 

जांच एजेंसी को सूचना है कि लव सिंह व उसके सहयोगियों ने अवैध तरीके से कोयला खनन, परिवहन व भंडारण से भारी मात्रा में अवैध संपत्ति अर्जित की है। ईडी की छानबीन जारी है। 

गत वर्ष छापेमारी में मिले थे दो करोड़ से अधिक नकदी

गत वर्ष 21 नवंबर 2025 को ईडी ने एलबी सिंह व उनके सहयोगियों के धनबाद और दुमका स्थित करीब 20 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की थी। इस छापेमारी में ईडी को डेढ़ सौ से अधिक जमीन के दस्तावेज और दो करोड़ 20 लाख रुपये नगदी मिले थे। ईडी को छानबीन में अवैध तरीके से कोयला खनन, परिवहन और भंडारण से संबंधित साक्ष्य मिले थे।

यह भी पढ़ें- सीआईएसएफ का अवैध कोयला खनन पर बड़ा प्रहार, झारखंड-बंगाल में 428 मीट्रिक टन जब्त