Move to Jagran APP

Jharkhand: भाजपा ने हेमंत सरकार पर लगाया मुस्‍लिम तुष्‍टीकरण का आरोप, कहा- जिला प्रशासन का फरमान तालिबानी

पलामू व हजारीबाग में रामनवमी के मौके पर डीजे बजाने पर लगे प्रतिबंध को लेकर अब मामला बिगड़ता जा रहा है। आज विधानसभा में बजट सत्र के दौरान भाजपा कांग्रेस और झामुमो नेता एक-दूूसरे से भिड़ गए। सभी ने खूब हंगामा मचाया।

By Jagran NewsEdited By: Arijita SenPublished: Tue, 21 Mar 2023 04:17 PM (IST)Updated: Tue, 21 Mar 2023 04:17 PM (IST)
Jharkhand: भाजपा ने हेमंत सरकार पर लगाया मुस्‍लिम तुष्‍टीकरण का आरोप, कहा- जिला प्रशासन का फरमान तालिबानी
रामनवमी के मौके पर पलामू और हजारीबाग में डीजे पर लगी रोक

जासं, रांची। झारखंड विधानसभा बजट सत्र की दूसरी पारी शुरू होते ही भाजपा विधायकों ने जमकर बवाल काटा। रामनवमी के मौके पर पलामू और हजारीबाग में डीजे पर लगी रोक को लेकर खूब हंगामा हुआ। इस दौरान  विधायक प्रदीप यादव ने भाजपाइयों को दंगाई पार्टी बताया।  

loksabha election banner

जिला प्रशासन के फरमान को बताया गया तालिबानी

सदन में मुद्दे को लेकर मामला इतना गर्म हो गया कि हजारीबाग के भाजपा विधायक मनीष जायसवाल ने अपना कुर्ता तक फाड़ दिया। उन्‍होंने कहा कि जिला प्रशासन ने तालिबानी फरमान जारी किया है। चलंत डीजे पर रोक लगा दी गई है, जबकि हजारीबाग में इसकी 104 साल पुरानी परंपरा है।

इधर, तालिबानी शब्द के प्रयोग पर भी हंगामा मचा। इरफान अंसारी ने मनीष जयसवाल को रोकने की कोशिश की। कांग्रेस विधायक दीपिका पांडे ने कहा कि सदन में मुस्लिमों का अपमान तालिबानी कह कर किया जा रहा। बेल में इरफान अंसारी और उमाशंकर आएं, तो उन्‍हें देख भाजपाइयों ने बांग्लादेश बांग्लादेशी कह शोर मचाया। इस दरमियान मनीष जयसवाल ने भाषण जारी रखा। 

भाजपा कर रही भावनाओं को भड़काने का काम: मिथिलेश ठाकुर

इधर कांग्रेसियों का भी पारा चढ़ गया। झारखंड सरकार में मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने कहा कि भावनाओं को भड़काया जा रहा है। हजारीबाग में धरना पर बैठने वाले भाजपा कार्यकर्ता हैं। किसी को हजारीबाग में रोका नहीं गया है। भाजपा वाले झूठ बोलते हैं, हम लोग असली रामभक्त हैं। हम लोग जय सियाराम बोलते हैं, ये लोग जय श्रीराम बोलते हैं। इतना कहते ही भाजपा विधायक भड़क उठे।

सदन में नेता एक-दूसरे पर बिफरे

मनीष जयसवाल ने मिथलेश ठाकुर को कहां की ये बेईमान हैं। बेईमान मंत्री से क्या कहना। मनीष जयसवाल ने कहा की मंत्री सुप्रीम कोर्ट के बयान को गलत कह रहे हैं।

इधर, मनीष जायसवाल कटौती प्रस्ताव रखे जाने के दौरान बोल रहे थे, तो दीपिका पांडे के बार-बार टोके जाने पर उन्‍होंने कहा कि ये जिस पार्टी में हैं, उसके संस्कार हैं।

भाजपा के अमर बाउरी ने कहा कि मिथलेश ठाकुर का व्यवहार ठीक नहीं हैं उन्होंने सदन में जिस तरह से कहा कि कोर्ट का आदेश है, वह गलत है। उन्होंने चार टाइम अजान का डिसाइबल चेक किया है क्या।

राज्‍य सरकार पर लगा मुस्लिम तुष्‍टीकरण का आरोप

इस बीच, मनीष जायसवाल ने यह तक कह दिया कि मुस्लिम तुष्टिकरण के लिए राम नवमी को प्रभावित किया गया। राज्य में 100 से अधिक दंगे हुए हैं क्योंकि एक पक्ष को मजबूत किया गया। पांकी में शिव भक्तों के साथ क्या सलूक हुआ सबने इसे देखा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.