Move to Jagran APP

Durga Puja 2022: सब घूमेंगे दुर्गा पूजा का मेला, ये करेंगे रखवाली; कहा- दिल जीतने वाली बात

Durga Puja 2022 दुर्गा पूजा के मद्देनजर राज्य और केंद्र सरकार के कार्यालय में तीन दिन से लेकर पांच दिन तक की छुट्टी है। दूसरी तरफ विधि-व्यवस्था और आवश्यक सेवा-विद्युतापूर्ति अस्पताल पुलिस और अग्निशमन विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों की पूजा ड्यूटी लगी है।

By Jagran NewsEdited By: Sanjay KumarPublished: Tue, 04 Oct 2022 11:47 AM (IST)Updated: Tue, 04 Oct 2022 11:48 AM (IST)
Durga Puja 2022: सब घूमेंगे दुर्गा पूजा का मेला, ये करेंगे रखवाली; कहा- दिल जीतने वाली बात
Durga Puja 2022: दुर्गा पूजा के मद्देनजर ड्यूटी पर ये अधिकारी।

मेदिनीनगर (पलामू), जागरण संवाददाता। Durga Puja 2022 दुर्गा पूजा के मद्देनजर राज्य और केंद्र सरकार के कार्यालय में छुट्टी है। तीन दिन से लेकर पांच दिन तक की छुट्टी। कहीं-कहीं रविवार से लेकर बुधवार तक छुट्टी है। जिन विभागों में छुट्टी है वहां के अधिकारी-कर्मचारी अपने परिवार के साथ पूजा मना रहे हैं। दुर्गा पूजा का मेला घूम रहे हैं। दूसरी तरफ विधि-व्यवस्था और आवश्यक सेवा-विद्युतापूर्ति, अस्पताल, पुलिस और अग्निशमन विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों की पूजा ड्यूटी लगी है। पूजा के दौरान सब के सब परिवार से दूर रहकर जनता की सेवा और रखवाली करेंगे।

loksabha election banner

पब्लिक की सेवा है सर्वाेपरि: उत्तम

दुर्गा पूजा को लेकर एक जहां लोग अपने स्वजनों के साथ खुशियों का साझा करने में व्यस्त है, वहीं पूजा के उत्साह में कोई खलल ना हो इसके लिए मेदिनीनगर के फायर स्टेशन के अधिकारी व कर्मी 24 घंटे मुस्तैद मोड में कार्य कर रहे है। अग्निशाम प्रभारी उत्तम कुमार मेहता बताते है कि फायर सेवा का मूल मंत्र आम लोगों की जान माल की रक्षा है। फायर स्टेशन किसी भी अनहोनी की सूचना पर सिर्फ दो मिनट में घटना स्थल के लिए निकल जाते है।

कर्त्तव्यों का पालन की पूजा: सुनिला

पुलिस सेवा की प्राथमिक शिक्षा में हमें अपने दायित्वों का निर्वहन करना सिखाया जाता है। इस स्थिति में वे आम लोगों की सुरक्षा को सुनिश्चित करने में ही सबसे अधिक खुशी महसूस करती है। यह कहना है महिला पुलिस अवर निरीक्षक सुनिला लिंडा का। इनकी डयूटी पूजा पंडालों में खास तौर महिलाओं की सुरक्षा में लगाई गई है। बताती है कि स्वजनों के साथ पूजा मनाने का उल्लास तो मन में रहता है, लेकिन कर्तव्यों का सही से पालन किसी भी पूजा से कम नहीं है। लोग बेफिक्र होकर पूजा पंडालों में मां दुर्गा का दर्शन करें। यह हमारे लिए बड़ी खुशी की बात होगी।

त्योहार में घर-परिवार को नहीं दे पाते समय: सुभाष कुमार

चैनपुर के विद्युत कनीय अभियंता सुभाष कुमार का मानना है कि पर्व-त्योहार में परिवार से दूर रह कर ड्यूटी करना काफी चुनौतीपूर्ण होता है। इस मौके पर घर-परिवार को समय नहीं दे पाते हैं। चूंकि बिजली आवश्यक सेवा है। अगर विद्युतापूर्ति प्रभावित हो तो पूजा का मजा किरकिरा हो जाएगा। हमारे लिए खुशी कि बात बावजूद अपने कर्तव्य के प्रति निष्ठा पूर्वक होकर क्षेत्र के जनता को अपना परिवार मानकर उनके त्यौहार को हर तरह का सुख सुविधा प्रदान कर करना एक पदाधिकारी का कर्मचारी का मुख्य लक्ष्य होता है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.