Move to Jagran APP

Weather Update: दुर्गा पूजा में मौसम डालेगा खलल, झारखंड में लगातार पांच दिनों तक झमाझम बारिश, ALERT जारी

Durga Puja 2022 Jharkhand Weather Update दुर्गा पूजा में इस वर्ष मौसम खराब हो सकता है। उत्तरी बंगाल की खाड़ी में निम्न दवाब के कारण 3 से 5 अक्टूबर तक बारिश होगी। विभाग ने अगले पांच दिनों तक हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा को लेकर अलर्ट जारी किया है।

By JagranEdited By: Sanjay KumarPublished: Mon, 26 Sep 2022 08:23 AM (IST)Updated: Mon, 26 Sep 2022 08:27 AM (IST)
Weather Update: दुर्गा पूजा में मौसम डालेगा खलल, झारखंड में लगातार पांच दिनों तक झमाझम बारिश, ALERT जारी
Durga Puja 2022, Jharkhand Weather Update: दुर्गा पूजा में बारिश डालेगा खलल, मौसम विभाग का अलर्ट जारी।

रांची, जासं। Durga Puja 2022, Jharkhand Weather Update झारखंड की राजधानी रांची समेत कई जिलों में रविवार को मूसलाधार बारिश रिकार्ड की गई है। वहीं, रांची में आज यानी सोमवार के दिन सुबह से ही आसमान घने बादल छाए हुए है। मौसम विभाग ने बताया कि अगले पांच दिनों तक हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा हो सकती है। इसको लेकर विभाग की ओर से अलर्ट जारी कर दिया गया है।

prime article banner

रविवार को रांची में 15 मिली मीटर बारिश रिकार्ड की गई। जबकि जमशेदपुर में 03 मिली मीटर और मेदनीनगर मौसम समान्य रहा। रांची में रविवार को अधिकत्तम तापमान 29.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जमशेदुपर में अधिकत्तम तापमान 33.1 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

बारिश के कारण रविवार को रांची हुआ जलमग्न

बारिश से राजधानी रांची के क्षेत्र जलमग्न हो गये। राजधानी के अपर बाजार लक्ष्मी नारायण मंदिर के बाहर सड़क पर घुटने तक पानी भरा होने के कारण लोगों को सड़क से गुजरने में काफी परेशानी उठानी पड़ी। स्थानीय लोगों ने बताया कि सड़क पर हल्की बारिश होने पर भी बारिश और नाली का गंदा पानी मंदिर में प्रवेश कर जाता है। इसकी शिकायत नगर निगम में कई बार करने पर भी समाधान नहीं हो सका है। इसके अलावा लालपुर, डोरंडा, चुटिया, कर्बला चौक, एमजी मार्ग, हरमू, रातू रोड, बरियातू, बूटी मोड़ के क्षेत्रों में कई जगहों पर जल-जमाव देखने को मिली। इसका असर राजधानी के नालियों में देखने को मिला। नालियों का पानी सड़क पर बहने के कारण आम जन-जीवन भी प्रभावित रहा। 

दुर्गा पूजा में हो सकती है बारिश, मौसम विभाग ने अलर्ट किया जारी

दुर्गा पूजा में इस वर्ष मौसम खराब हो सकता है। त्योहारों के मौसम में इस वर्ष सबसे अधिक अलर्ट पूजा पंडाल वालों को रहने की अवश्यकता है। क्योंकि मौसम खराब होने पर इसका सबसे अधिक असर पूजा पंडालों पर पड़ेगा। और दूसरे जगहों से रांची दुर्गा पूजा घूंमने आने वालें लोगों पर पड़ेगा।

मौसम विज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि उत्तरी बंगाल की खाड़ी में निम्न दवाब के कारण 3 से 5 अक्टूबर तक अच्छी बारिश हो सकती है। बारिश के साथ-साथ वज्रपात और तेज हवाओं के चलने की संभावना है। बारिश महासप्तमी से लेकर दशमी तक होगी। बारिश के दौरान हआवों की रफ्तार 30-40 किलोमीटर की रफ्तार से चलने की संभावना है।

मौसम विज्ञानिक ने बताया कि इस दौरान पूजा पंडालों को अधिक सर्तक रहने की जरुरत है। रविवार को शहर में झारखंड के कई जिलों में हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा दर्ज की गई है। यह वर्षा उत्तरी बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दवाब का ही संदेश है।

उड़िसा समेत झारखंड के इन जिलों में पड़ेगा असर

रांची मौसम विभाग के द्वारा जारी चेतावनी में बताया गया है कि दुर्गा पूजा पर इस वर्ष महासप्तमी से लेकर दशमी तक झारखंड के कई जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि उत्तरी बंगाल की खाड़ी में बनें निम्न दवाब का असर उड़िसा, झारखंड में देखने को मिलेगा। झारखंड में सराईकेला-खरसावां, खूंटी, चाईबासा, रांची, लोहरदगा, गुमला, लतेहार, चतरा आदि जिलों में मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.