Move to Jagran APP

Durga Puja 2022: अभिनेत्री भाग्यश्री व गायिका विश्वा संग डांडिया नाइट में झूमा रांची शहर, देखें वीडियो

Durga Puja 2022 रांची में शनिवार को मां दुर्गा का पट खुल गया है। शहर में मेला का नजारा है। उधर दैनिक जागरण के डांडिया नाइट में देर रात तक रांची शहर झूमता नजर आया। अभिनेत्री भाग्यश्री और गायिका विश्वा ने लोगों का दिल जीत लिया।

By M. EkhlaqueEdited By: M EkhlaquePublished: Sat, 01 Oct 2022 10:51 PM (IST)Updated: Sat, 01 Oct 2022 10:53 PM (IST)
Durga Puja 2022: अभिनेत्री भाग्यश्री व गायिका विश्वा संग डांडिया नाइट में झूमा रांची शहर, देखें वीडियो
Durga Puja 2022: रांची में आयोजित डांडिया नाइट में उमड़ी शहर के लोगों की भीड़।

रांची, जागरण संवाददाता। Durga Puja 2022 झारखंड की राजधानी रांची में दुर्गा पूजा का उत्साह देखते बन रहा है। चहुंओर मां दुर्गा की भक्ति की बयार बह रही है। शनिवार को सभी जगह पूजा पंडाल खुल गए हैं। लोगों ने मां दुर्गा का दर्शन शुरू कर दिया है। शनिवार शाम से ही पट खुलने का सिलसिला शुरू हो गया। दीपा टोली में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पूजा पंडाल का उदघाटन किया। इस मौके पर उन्होंने लोगों को दुर्गापूजा की शुभकामनाएं दीं। काेराेना के कारण दो वर्षों तक पूजा की सिर्फ रस्मअदायगी हुई थी। इसलिए इस बार लोगों का उत्साह कुछ ज्यादा नजर आ रहा है। हर ओर चहल-पहल नजर आ रही है। राजधानी रांची में हर ओर मेला जैसा माहौल है। पूजा समितियों ने एक से बढ़कर एक पूजा पंडालों का निर्माण कराया है। इसे देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ने लगी है।

prime article banner

डांडिया नाइट में देर रात तक झूमता रहा शहर

उधर, दैनिक जागरण की ओर से राजधानी रांची में शनिवार रात डांडिया नाइट का आयेजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में शहर के लोगों ने हिस्सा लिया। लोग देर रात तक डांडिया नृत्य करते नजर आए। लोग सपरिवार इस आयोजन में शामिल होने के लिए पहुंचे। फिल्म अभिनेत्री भाग्यश्री और गायिका विश्वा ने इस शानदार आयोजन को चार चांद लगाया। उनकी एक झलक पाने के लिए महिलाएं सर्वाधिक उत्साहित नजर आईं। युवाओं ने भाग्यश्री के साथ खूब सेल्फी ली। भाग्यश्री के साथ लोगों ने जमकर नृत्य किया। होटल बीएनआर चाणक्या रांची रेलवे स्टेशन के पास आयोजित इस डांडिया नाइट में गायिका विश्वा ने अपने गीतों पर लोगों को झूमने के लिए मजबूर कर दिया। उनके गीतों पर युवा, महिलाएं, युवतियां और हर उम्र के लोग झूमते नजर आए।

जमशेदपुर में गायिका एश्वर्या पंडित ने खूब झुमाया

उधर, जमशेदपुर के गोपाल मैदान में भी दैनिक जागरण की ओर से डांडिया नाइट का आयोजन किया गया। इसमें गायिका एश्वर्या पंडित ने लोगों को खूब झुमाया। उनके गीतों पर देर रात तक लोग थिरकते नजर आए। बड़ी संख्या में शहर के लोगों ने इस कार्यक्रम का आनंद उठाया। जमशेदपुर शहर में भी सभी पूजा पंडाल खुल गए हैं। देवी दुर्गा के दर्शन के लिए लोगों की भीड़ उमड़ने लगी है। यहां भी एक से बढ़कर एक पूजा पंडाल बनाए गए हैं। टाटा के इस शहर में चहुंओर भक्ति का माहौल है। शनिवार रात मौसम ठीक होने के कारण बड़ी संख्या में लोग मेला का आनंद लेने के लिए घरों से बाहर निकले।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.