Language
  • हिन्दी
  • English
  • ગુજરાતી
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • मराठी
  • Naidunia
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • Jagran Reviews
सब्सक्राइब करें
  • होम
  • ताज़ा
  • ब्रेकिंग
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • राशिफल
  • बिजनेस
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • फोटो-स्टोरीज़
  • अन्य
    • अध्यात्म
    • लाइफस्टाइल
    • टेक-ज्ञान
    • ऑटो
    • पॉलिटिक्स
    • Did You Know
    • एक्सप्लेनर
    • लाइव न्यूज़
    • शिक्षा
    • जॉब्स
    • कैरियर
    • वायरल
    • जागरण इमर्सिव
  • अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • टेक-ज्ञान
  • ऑटो
  • पॉलिटिक्स
  • Did You Know
  • एक्सप्लेनर
  • लाइव न्यूज़
  • शिक्षा
  • जॉब्स
  • कैरियर
  • वायरल
  • जागरण इमर्सिव
  • शहर चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • वीडियो
  • Search
  • Menu
फोकस
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Watch Cricket
  • नेपाल बाढ़
  • AI बूटकैंप
  • IPO डैशबोर्ड
  • हिंदी हैं हम
  • Jagran Reviews
  • स्मार्ट चॉइस
  • Hindi News
  • jharkhand
  • ranchi
LIVE BLOG

Dumri By Election Results 2023 Live Updates: बाबूलाल मरांडी को पहली अग्निपरीक्षा में लगा झटका, बोले- चुनाव हारे हैं; मैदान नहीं

Dumri Upchunav Voting Result 2023 Live : झारखंड में डुमरी उपचुनाव की मतगणना के बाद चुनाव परिणाम जारी कर दिए गए हैं। रुझानों में कांटे का संघर्ष भी दिखा। आखिरकार जनता ने JMM प्रत्याशी बेबी देवी को अपना नेता चुन लिया।

By Yogesh SahuFri, 08 Sep 2023 11:07 PM (IST)
News Article Hero Image

Live Dumri Bypoll Counting Result 2023 : डुमरी उपचुनाव का परिणाम आ गया है। इसमें महागठबंधन समर्थित झामुमो की प्रत्याशी बेबी देवी को जीत मिली है। वहीं, राजग समर्थित आजसू प्रत्याशी यशोदा देवी को हार झेलनी पड़ी है। इस जीत के साथ उत्पाद एवं मद्य निषेध मंत्री बेबी देवी अब अपने पद पर बनी रह सकेंगी। डुमरी में मुख्य मुकाबला बेबी देवी और यशोदा देवी के बीच ही रहा।

8 Sept 202311:07:28 PM
बाबूलाल ने कहा- चुनाव हारे हैं मैदान नहीं

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने डुमरी उपचुनाव के परिणाम पर कहा है कि सिर्फ चुनाव हारे हैं, मैदान नहीं। उपचुनाव के नतीजे ने साबित कर दिया है कि जनता हेमंत सरकार के खिलाफ गोलबंद हो चुकी है। यह हेमंत सरकार की पराजय और तुष्टीकरण की जीत है। एनडीए प्रत्याशी को 2019 के चुनाव से ज्यादा वोट प्राप्त हुए। वोट प्रतिशत भी बढ़ा है। हेमंत सरकार की पूरी मशीनरी मतदाताओं को डराने में जुटी रही। Dumri Upchunav Results 2023

8 Sept 202310:51:53 PM
डुमरी की जनता को बधाई : महेंद्र

रामगढ़ में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के प्रदेश सचिव महेंद्र पाठक व पूर्व सांसद भुवनेश्वर प्रसाद मेहता ने डुमरी विधानसभा के उपचुनाव में इंडिया गठबंधन जीत पर डुमरी विधानसभा के जनता को बधाई दी है। नेताओं ने कहा कि देश के अंदर इंडिया गठबंधन पर लोगों की विश्वास बढ़ा है। Dumri By Poll Results 2023

8 Sept 202310:49:43 PM
जमशेदपुर : महाबीर मुर्मु ने कहा- ये जीत जगन्नाथ महतो को सच्ची श्रद्धांजलि

झामुमो नेता महाबीर मुर्मु ने कहा कि डुमरी उपचुनाव में झारखंड मुक्ति मोर्चा की प्रत्याशी बेबी महतो की जीत स्व. जगन्नाथ महतो को सच्ची श्रद्धांजलि है। फतेहचंद टुडू के नेतृत्व में झामुमो ने शुक्रवार को मानगो गोलचक्कर पर लड्डू बांटकर खुशी का इजहार किया। इस अवसर पर झामुमो नेता शेख बदरुद्दीन,फतेहचंद टुडे,सूरज गौड़ उमर खान, कन्हैया रजक, परवेज खान, प्रभात सिंह, रंजीत सिंह, मनोज तांती, करन कालिंदी, उज्ज्वल दास, अबरार राजा, मनोज लोहार, कृष्णा हंसदा, हैप्पी तंतुभाई आदि उपस्थित थे।

8 Sept 202310:47:01 PM
जमशेदपुर : जुगसलाई विधायक ने कहा- नहीं काम आया आजसू का पैसा

डुमरी उपचुनाव में I.N.D.I.A गठबंधन की भारी जीत पर जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी ने कहा कि कई वर्षों से जगन्नाथ दा ने डुमरी की सेवा एक पुत्र की तरह की थी। कोरोना काल में भी वह अपनी जान की परवाह किए बिना जनता के लिए दिन-रात खड़े रहे। जनता ने चुनाव में उनकी पत्नी बेबी देवी को भारी वोटों से विजयी बनाकर अपना आशीर्वाद जगन्नाथ दा और उनके परिवार को दिया है। आजसू के बहाए पैसे से ज्यादा जगन्नाथ दा के बहाए पसीने पर जनता ने भरोसा किया। Dumri By Election Results 2023

8 Sept 202310:40:59 PM
बाबूलाल मरांडी को लगा झटका

भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष पद संभालने के बाद डुमरी विधानसभा उपचुनाव में पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी की पहली अग्निपरीक्षा थी, जिसमें उन्हें झटका लगा है। मरांडी फिलहाल पार्टी की संकल्प यात्रा पर हैं। इस दौरान समय निकालकर उन्होंने डुमरी विधानसभा उपचुनाव के प्रचार अभियान में हिस्सा लिया था। उप चुनाव के परिणाम के बाद अब बाबूलाल मरांडी को नए सिरे से रणनीति बनानी होगी। Dumri Upchunav Results 2023

8 Sept 202310:33:10 PM
गिरिडीह में कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न
blog images

गिरिडीह शहर के जेपी चौक पर झामुमो और कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने डुमरी उपचुनाव में बेबी देवी की जीत का जश्न मनाया। Dumri By Poll Results 2023

8 Sept 202310:25:05 PM
जामताड़ा विधायक का असदुद्दीन ओवैसी पर हमला

जामताड़ा विधायक डा. इरफान अंसारी ने कहा है कि हैदराबाद के असदुद्दीन औवैसी झारखंड में नहीं चलेंगे। डुमरी विधानसभा उपचुनाव के परिणाम ने यह साबित कर दिया है कि राज्य में झूठ, प्रपंच और भ्रम का सहारा लेकर राजनीति करने वालों के झांसे में जनता नहीं आने वाली है। इरफान ने कहा कि डुमरी में जनता के जनादेश से स्पष्ट है कि अगले लोकसभा और विधानसभा चुनाव में भाजपा-आजसू गठबंधन का सूपड़ा साफ हो जाएगा। Dumri Upchunav Results 2023

8 Sept 202310:18:45 PM
जमशेदपुर : घाघीडीह में भी कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

डुमरी उपचुनाव में झामुमो प्रत्याशी बेबी देवी की जीत पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने घाघीडीह में राहगीरों के बीच लड्डू का वितरण कर जश्न मनाया। इस अवसर झामुमो नेता डाक्टर टुडू, बहादुर किस्कू, फातु हांसदा, कारू सोरेन, मासुम सिंह, कार्तिक गोप, नरेश सोय, बनारस दास, छोटे सोरेन, सुकलाल टुडू, घासीराम भूमिज, महीन सरदार समेत अन्य उपस्थित थे। Dumri By Election Results 2023

8 Sept 202310:05:35 PM
जीतते तो भाजपा पर ज्यादा दबाव बनाने की स्थिति में होते सुदेश

डुमरी विधानसभा उपचुनाव के परिणाम ने भाजपा की सहयोगी आजसू पार्टी को भी झटका दिया है। यहां आजसू के शीर्ष नेतृत्व ने पूरा दमखम लगाया था। आजसू के अध्यक्ष सुदेश महतो अपनी टीम के साथ यहां पूरा वक्त रहे। प्रचार अभियान में जुटे। अगर डुमरी से आजसू और भाजपा की संयुक्त प्रत्याशी यशोदा देवी जीत जातीं तो स्थिति दूसरी होती। आगामी चुनावों में आजसू भी भाजपा पर ज्यादा दबाव बनाने की स्थिति में होती। रामगढ़ विधानसभा उपचुनाव में जीत से उसके हौसले बुलंद थे।

8 Sept 20239:45:33 PM
डुमरी उपचुनाव से बढ़ा हमारा हौसला : सुदेश

आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो ने कहा कि डुमरी उपचुनाव में यशोदा देवी को मिले 83,164 मतों ने उनकी पार्टी का हौसला बढ़ाया है। आजसू पार्टी ने विकास, झारखंडी विचार और जनभावना को केंद्र में रखकर पूरी मेहनत और लगन से यह उपचुनाव लड़ा। उपचुनाव में प्रचार के दौरान हमने 70 पंचायतों में जाकर लोगों से सीधा संवाद किया। पार्टी इस जुड़ाव और संबंध को और भी मजबूती देने का काम करेगी। उन्होंने बेबी देवी को जीत की बधाई देते हुए कहा कि उम्मीद है कि वे डुमरी की जनता की उम्मीदों के अनुरूप क्षेत्र के विकास कार्यों को प्राथमिकता देंगी।

8 Sept 20239:43:35 PM
कुजू में कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

रामगढ़ के कुजू में भी डुमरी उपचुनाव में बेबी देवी की जीत के बाद कार्यकर्ताओं ने कुजू चौक में जमकर जश्न मनाया। झामुमो मांडू प्रखंड सचिव सुरेशचंद्र पटेल के नेतृत्व में जुटे झामुमो, कांग्रेस, राजद, सीपीएम आदि गठबंधन दल के कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी की। एक-दूसरे को रंग गुलाल लगाकर जीत की बधाई दी, मिठाइयां बांटीं। इस दौरान जोरदार नारे लगाए गए। मौके पर वरीय नेता गुलाम नबी, जयवीर हांसदा, पन्नालाल मुर्मू, भुनेश्वर ठाकुर,मो. नसीम, राजा खान, माजो आदि मौजूद थे।

8 Sept 20239:35:57 PM
सेन्हा : जीत पर कार्यकर्ताओं में हर्ष; बांटी मिठाई, फोड़ पटाखे

डुमरी विधानसभा के उप चुनाव में बेबी देवी की जीत पर सेन्हा प्रखंड चौक में कांग्रेस-जेएमएम और राजद के कार्यकर्ताओं ने मिठाइयां बांटीं और पटाखे फोड़कर जश्न मनाया। इस मौके पर जेएमएम नेता सह जिला परिषद सदस्य राधा तिर्की, युवा कांग्रेस के नेता इमरान आजाद, प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष अफरोज आलम, कांग्रेसी नेता इमरान आजाद, हसनैन अंसारी, मुखिया धनबाज उरांव, मोहम्मद फुरकान, इम्तियाज अंसारी, आरती देवी, सुनीता देवी, सरिता देवी आदि उपस्थित थे।

8 Sept 20239:32:36 PM
लोहरदगा : बेबी देवी की जीत पर जेएमएम कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

लोहरदगा के भंडरा प्रखंड में डुमरी उप चुनाव में आइएनडीआइए गठबंधन की प्रत्याशी बेबी देवी की जीत पर झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर खुशी का इजहार कर जश्न मनाया। साथ ही मिठाई बांटी। मौके पर झामुमो के प्रखंड अध्यक्ष परवेज अंसारी ने कहा कि जनता अब मोदी सरकार के झूठे वादों को समझ चुकी है। झामुमो हमेशा जनता के हक व अधिकार के लिए कृतसंकल्पित है। मौके पर अब्दुल कुदुस, अमरेश रथ, प्रखंड उपाध्यक्ष तबरेज अंसारी, मीडिया प्रभारी विनोद उरांव, उदरंगी पंचायत अध्यक्ष खुर्शीद अंसारी, नसीम मिरदाहा, एतवा उरांव, सोमरा उरांव, सोनू खान, मुबारक अंसारी, जुल्फान अंसारी, रियाज अंसारी, शंकर उरांव, सुहैल अमीन, रफीक अंसारी सहित झामुमो के कार्यकर्ता मौजूद थे।

8 Sept 20238:20:37 PM
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने डुमरी के लोगों का जताया आ‍भार, भाजपा पर साधा निशाना

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उप चुनाव की प्रचंड जीत के लिए डुमरी विधानसभा की जनता और गठबंधन के समस्त नेताओं और कार्यकर्ताओं को अनेक-अनेक धन्यवाद किया और आभार जताया।उन्‍होंने कहा कि डुमरी की यह प्रचंड जीत 2024 का आगाज है। जनता ने ठान लिया है कि झारखंड में सिर्फ जनतंत्र चलेगा, धनतंत्र नहीं।

यहां सिर्फ और सिर्फ झारखंडियों की सरकार चलेगी। भाजपा और आजसू के छल और अहंकार का अब झारखंड से सूपड़ा साफ होना तय है। स्वर्गीय टाइगर जगरनाथ दा के सपनों और अधूरे कार्यों को पूरा करने का काम झारखंड सरकार करेगी। हमने झारखंड बनाया है, हम ही संवारेंगे।

8 Sept 20234:48:07 PM
बेबी देवी को जीत का प्रमाणपत्र दिया

झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो, JMM) की प्रत्याशी बेबी देवी को जीत का प्रमाणपत्र दिया गया। Dumri Upchunav results

8 Sept 20234:12:03 PM
मतगणना के 24वें चरण का परिणाम
  • बेबी देवी : 100231 मत
  • यशोदा देवी : 83075 मत
  • अब्दुल मोबिन रिज़वी : 3417
  • कुल अंतर : 17156 से बेबी देवी चुनाव जीत
8 Sept 20234:10:54 PM
मतगणना के 23वें चरण का परिणाम
  • बेबी देवी : 98622 मत
  • यशोदा देवी : 82078 मत
  • अब्दुल मोबिन रिज़वी : 3462
  • कुल अंतर : 16544 से बेबी देवी आगे
8 Sept 20234:04:49 PM
डुमरी में आजसू की हार, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने किया रोड शो

डुमरी उपचुनाव में राजग समर्थित आजसू प्रत्याशी यशोदा देवी हार गई हैं। इधर, भाजपा के प्रदेश बाबूलाल मरांडी ने शुक्रवार को धनवार विधानसभा में रोड शो किया। उन्होंने अपने एक्स हैंडल पर एक पोस्ट में लिखा कि धनवार विधानसभा में संकल्प यात्रा के तहत पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा आयोजित भव्य रोड शो में सम्मिलित हुआ। इस दौरान क्षेत्र की सम्मानीय जनता एवं युवा साथियों का स्नेह, उत्साह देख कर मन प्रफुल्लित हो गया।

8 Sept 20233:55:57 PM
गिरिडीह : झामुमो प्रत्याशी बेबी देवी चुनाव जीतीं, आधिकारिक घोषणा बाकी

डुमरी उपचुनाव 2023 में झामुमो की प्रत्याश बेबी देवी ने जीत दर्ज कर ली है। हालांकि, चुनाव आयोग की ओर से अंतिम 23वें राउंड और 3 टेबल पर हुई मतगणना को लेकर आधिकारिक घोषणा होना बाकी है। झामुमो की बेबी देवी के 17100 मतों से वोट जीतने की सूचना है।

इस दौरान आइएनडीआइए गठबंधन की प्रत्याशी बेबी देवी कृषि उत्पादन बाजार समिति स्थित प्रशानिक कार्यालय पहुंच चुकी हैं। जहां जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त गिरिडीह नमन प्रियेश लकड़ा के हाथों उन्हें जीत का सार्टिफिकेट मिलना है।

बेबी देवी के साथ गिरिडीह सदर विधायक सुदिव्य कुमार सोनू, गांडेय विधायक डॉ. सरफराज अहमद, बेरमो विधायक अनूप सिंह एवं योगेंद्र महतो मुख्य रूप से उपस्थित हैं।

8 Sept 20233:44:08 PM
इंटरनेट मीडिया यूजर्स भी दे रहे बधाई

बेबी देवी को डुमरी उपचुनाव में जीत दर्ज करने पर इंटरनेट मीडिया पर यूजर्स भी बधाई और शुभकामनाएं दे रहे हैं।

8 Sept 20233:42:18 PM
ये जीत 2024 के चुनाव परिणाम का संकेत : विधायक सरफराज

डुमरी उपचुनाव में बेबी देवी की जीत को लेकर प्रतिक्रिया देते हुए विधायक सरफराज अहमद ने कहा कि आज की जीत 2024 के लोकसभा चुनाव के परिणाम (Lok Sabha Election 2024) का संकेत दे गई है। Dumri By Poll Results 2023

8 Sept 20233:36:40 PM
सोरेन सरकार के काम पर मुहर : विधायक सोनू

विधायक सोनू ने कहा कि यह डुमरी की जनता की जीत है। नया 9 दिन पुराना 100 दिन को जनता ने चरितार्थ किया। जनता ने लुभावने वादे को नकार दिया है। जनता ने स्व. शिक्षा मंत्री जगरनाथ के काम, सीएम हेमंत सरकार के काम और नेतृत्व का साथ दिया है। Dumri By Election Results 2023

8 Sept 20233:35:16 PM
सीएम ने दी बेबी देवी को बधाई

मतगणना स्थल के प्रशासनिक भवन में विधायक सुदिव्य सोनू, सरफराज अहमद विजयी प्रत्याशी बेबी देवी के साथ पहुंचे थे। इधर, सीएम हेमंत सोरेन ने बेबी देवी को जीत की बधाई दी। Dumri Up Chunav Results 2023

8 Sept 20233:34:04 PM
बेबी देवी के समर्थकों ने की आतिशबाजी

डुमरी उपचुनाव में बेबी देवी के जीत दर्ज करने के बाद मतगणनास्थल परिसर के बाहर जेएमएम समर्थकों ने आतिशबाजी की।

8 Sept 20232:53:02 PM
डुमरी सीट पर JMM प्रत्याशी बेबी देवी जलवा, 17 हजार वोटों से जीतीं

 झारखंड में डुमरी उपचुनाव की मतगणना के बाद चुनाव परिणाम जारी कर दिए गए हैं। रुझानों में कांटे का संघर्ष दिखाई दिया। JMM प्रत्याशी बेबी देवी 17,100 वोटो से चुनाव जीत गईं।

8 Sept 20232:20:39 PM
22वें राउंड का हाल
  • बेबी देवी : 93306
  • यशोदा देवी : 78033
  • अब्दुल मोबिन रिजवी : 3419
  • कुल अंतर : 15273से बेबी देवी आगे

8 Sept 20232:20:37 PM
22वें राउंड का हाल
  • बेबी देवी : 93306
  • यशोदा देवी : 78033
  • बेबी देवी 15273 मत से आगे।
8 Sept 20232:17:32 PM
21वें राउंड का हाल
  • बेबी देवी : 86848 मत
  • यशोदा देवी : 75395 मत
  • अब्दुल मोबिन रिजवी : 3372
  • कुल अंतर : 11453 से बेबी देवी आगे
8 Sept 20232:14:34 PM
बेबी देवी ने दी पहली प्रतिक्रिया

बेबी देवी  (Baby Devi) ने कहा कि राज्य सरकार के दिवंगत मंत्री जगन्नाथ महतो के अधूरे कार्य को पूरा करूंगी।

8 Sept 20232:10:55 PM
मतगणना केंद्र पहुंचीं बेबी देवी, लग रहे जीत के नारे

मतगणनास्थल पर 24 राउंड की गिनती पूरी हो चुकी है। परंतु अधिकृत घोषणा नहीं की गई है। इस दौरान बेबी देवी के जीत के नारे बुलंद होने लगे हैं। बेबी देवी मतगणना केंद्र में अपने एजेंट से मिलने पहुंची हैं। जीत से आश्वस्त होने के बाद ही आइएनडीआइए प्रत्याशी बेबी देवी मतगणना केंद्र पहुंची हैं।

8 Sept 20232:05:38 PM
बेबी ने फिर बनाई बढ़त

20वें राउंड में भी बेबी देवी आगे हैं। अब तक उन्हें 82682 मत मिले हैं। यशोदा देवी पीछे चल रही हैं। यशोदा को 72177 मत मिले हैं। बेबी देवी 10505 मत से आगे हैं।

8 Sept 20231:55:18 PM
19वें राउंड में भी बेबी ही आगे

19वें राउंड में बेबी देवी को 76763 मत, यशोदा देवी को 68395 मत मिले हैं। बेबी देवी 8386 मत से आगे चल रही हैं। Dumri Vidhan Sabha Results 2023

8 Sept 20231:53:32 PM
डुमरी उपचुनाव के परिणाम : 18वें रांउड का हाल
  • गिरिडीह : 33-डुमरी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में उप चुनाव 2023 (Dumri Upchunav Results 2023) के निमित्त मतों की गणना जारी है। मतगणना के 18वें चरण का परिणाम निम्नवत है।
  • बेबी देवी : 72 042 मत
  • यशोदा देवी : 65506 मत
  • अब्दुल मोबिन रिजवी : 3087
  • कुल अंतर : 6536 से बेबी देवी आगे
8 Sept 20231:47:04 PM
बेबी देवी 6536 मत से आगे

18 वां राउंड में बेबी देवी को 72042 वोट, यशोदा देवी को 65506 मत मिले हैं। बेबी देवी 6536 मत से आगे हैं। dumri by poll results

8 Sept 20231:43:54 PM
बेबी देवी 17वें राउंड में 4043 मत से आगे

17वें राउंड में बेबी देवी को 66708, यशोदा देवी को 62665 मत मिले हैं। बेबी देवी 4043 मत से आगे हैं। अब तक मोमिन रिजवी को 2956 मत मिले हैं। dumri by election result

8 Sept 20231:37:42 PM
बेबी देवी के गढ़ में मिले खूब वोट

15वें राउंड के बाद नावाडीह के बूथों की गिनती शुरू हुई है। यह जेएमएम (JMM) बेबी देवी का गढ़ माना जाता है। आगे चंदपुरा के भी बूथों में पड़े मतों की गिनती होगी। डुमरी प्रखंड के बूथों के मतों की गिनती समाप्त हो चुकी है।

8 Sept 20231:30:01 PM
16वें राउंड में भी बेबी देवी आगे

16वें राउंड में बेबी देवी को 61572 वोट और यशोदा देवी को 59125 मत मिले हैं। इस तरह डुमरी उपचुनाव में बेबी देवी अब 2447 मत से आगे चल रही हैं। (Dumri Vidhan Sabha Results 2023)

8 Sept 20231:23:00 PM
बेबी देवी ने बनाई बढ़त

आइएनडीआइए समर्थित प्रत्याशी बेबी देवी ने 2 और 3 राउंड में राजग समर्थित प्रत्याशी यशोदा देवी से बढ़त ली थी। इसके बाद अब बेबी देवी ने 15वें राउंड में बढ़त बनाई है। Dumri Vidhan Sabha Results 2023

8 Sept 20231:18:01 PM
यशोदा देवी से आगे निकली बेबी देवी

बेबी देवी ने डुमरी उपचुनाव (Dumri Vidhan Sabha results 2023) की मतगणना के 15वें राउंड में यशोदा देवी को पीछे धकेल दिया है। इस राउंड में बेबी देवी को 57339 वोट मिले हैं, जबकि एनडीए प्रत्याशी यशोदा देवी को 55778 वोट मिले हैं। इस तरह से बेबी देवी ने यशोदा को 1561 वोट के अंतर से पीछे कर दिया है।

8 Sept 20231:10:13 PM
14वें राउंड में यशोदा देवी आगे रहीं
blog images

14वें राउंड में भी यशोदा देवी ने अपनी बढ़त बरकरार रखी है। यशोदा को इस राउंड में 49441 वोट मिले हैं। बेबी देवी को 46397 वोट मिले हैं। इस तरह से डुमरी उपचुनाव (Dumri Upchunav results) में यशोदा देवी 312 वोट से आगे हैं।

8 Sept 202312:57:37 PM
13वें राउंड में भी यशोदा देवी ही आगे
blog images

13वें राउंड में बेबी देवी को 46397 वोट और एनडीए की प्रत्याशी को यशोदा देवी को 49441 वोट मिले हैं। इस तरह डुमरी उपचुनाव (dumri by poll results) में यशोदा देवी 3044 के अंतर से आगे चल रही हैं।

8 Sept 202312:50:22 PM
12वें राउंड में भी यशोदा ने बेबी को पीछे धकेला
blog images

डुमरी उपचुनाव (dumri by election result) में बारहवें राउंड में बेबी देवी को 40594 वोट और एनडीए की प्रत्याशी को यशोदा देवी को 46301 वोट मिले हैं। इस तरह यशोदा देवी 5707 के अंतर से आगे हैं।

8 Sept 202312:44:50 PM
11वें राउंड में यशोदा देवी आगे
blog images

डुमरी उपचुनाव (Dumri Upchunav results) में ग्यारहवें राउंड में बेबी देवी को 36875 वोट और एनडीए की प्रत्याशी को यशोदा देवी को 42502 वोट मिले हैं। इस तरह यशोदा देवी 5627 के अंतर से आगे हैं।

8 Sept 202312:35:27 PM
दसवें राउंड का परिणाम जारी
blog images

डुमरी उपचुनाव में दसवें राउंड में बेबी देवी को 32424 वोट और एनडीए की प्रत्याशी को यशोदा देवी को 39370 वोट मिले हैं। इस तरह यशोदा देवी 6946 के अंतर से आगे हैं।

8 Sept 202312:31:17 PM
यशोदा नौवें राउंड में भी आगे
blog images

डुमरी उपचुनाव (dumri by poll results) में नौवें राउंड में बेबी देवी को 29155 वोट और एनडीए की प्रत्याशी को यशोदा देवी को 34302 वोट मिले हैं। इस तरह यशोदा देवी 2147 के अंतर से आगे हैं।

8 Sept 202312:27:43 PM
आठवें राउंड में भी यशोदा देवी आगे
blog images

डुमरी उपचुनाव (Dumri Upchunav results) में आठवें राउंड में बेबी देवी को 26794 वोट और एनडीए की प्रत्याशी को यशोदा देवी को 29633 वोट मिले हैं। इस तरह यशोदा देवी 2839 के अंतर से आगे हैं।

8 Sept 202312:18:56 PM
आठवें राउंड की तैयारी

मतगणना के बीच अब आठवां राउंड जारी है। जल्द ही इसका रुझान भी आ जाएगा। डुमरी उपचुनाव (dumri by poll results) में दिवगंत जगरनाथ महतो की पत्नी बेबी देवी और दिवगंत दामोदर महतो की पत्नी यशोदा देवी सहित कुल छह प्रत्याशियों को मिले वोटों का परिणाम आ रहे हैं।

8 Sept 202311:59:20 AM
सातवें राउंड में भी यशोदा देवी आगे
blog images

डुमरी उपचुनाव (Dumri Up chunav results) में सातवें राउंड में बेबी देवी को 24006 वोट और एनडीए की प्रत्याशी को यशोदा देवी को 25557 वोट मिले हैं। इस तरह यशोदा देवी 1551 के अंतर से आगे हैं।

8 Sept 202311:38:55 AM
छठवें राउंड में भी यशोदा देवी आगे
blog images

छठवें राउंड में (Dumri Upchunav Results) भी यशोदा देवी ने बेबी देवी को पछाड़ दिया है। बेबी देवी को अब तक कुल 20303 और यशोदा देवी को 22772 वोट मिले हैं। दोनों के बीच 2469 वोट का अंतर है।

8 Sept 202311:28:45 AM
चौथे राउंड में किसे कितने वोट मिले?
blog images

डुमरी विधानसभा क्षेत्र उप चुनाव 2023 (dumri by election result 2023) के निमित्त 33 डुमरी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के मतों की गणना जारी है। मतगणना के चौथे चरण का परिणाम निम्नवत हैं।

बेबी देवी : 3166 मत

यशोदा देवी : 5186 मत

अब्दुल मोबिन रिजवी: 107 मत

कमल प्रसाद साहू : 45 मत

नारायण गिरी : 32 मत

रोशन लाल तुरी : 108 मत

रिजेक्टेड वोट्स : 0

नोटा : 159 मत

कुल मत : 8803

8 Sept 202311:24:50 AM
पांचवे राउंड में यशोदा को 1130 वोट से आगे
blog images

dumri by election result : पांचवे राउंड में बेबी देवी को 17356 वोट मिले हैं। जबकि यशोदा देवी को 18486 वोट मिले हैं। इस तरह यशोदा देवी 1130 वोट से आगे हो गई हैं।

8 Sept 202311:20:34 AM
चौथे राउंड में भी बेबी आगे

Dumri Up chunav results : चौथे राउंड में भी बेबी देवी आगे चल रही हैं। उन्होंने 670 वोटों से यशोदा को पीछे कर दिया है। चौथे राउंड में बेबी को 14661 वोट और यशोदा को 13991 वोट मिले हैं।

8 Sept 202311:17:13 AM
समर्थकों में उत्साह का माहौल
blog images

 dumri by poll results : मतगणनास्थल परिसर में पहुंचे समर्थकों में उत्साह देखने को मिल रहा है।

8 Sept 202311:14:40 AM
समर्थकों को परिणाम का इंतजार
blog images

dumri by poll results : समर्थक मतगणनास्थल परिसर की दीवारों पर बैठकर परिणाम आने का इंतजार करते देखे जा रहे हैं।

8 Sept 202311:12:10 AM
समर्थकों की भीड़
blog images

 डुमरी उपचुनाव (Dumri By Election Results) के लिए समर्थकों की भीड़ जुटी हुई है।

8 Sept 202311:10:55 AM
समर्थकों की भीड़ जुटी
blog images

डुमरी उपचुनाव के लिए मतगणनास्थल के बाहर समर्थकों की भीड़ जुटी हुई है।

8 Sept 202311:01:38 AM
तीसरे राउंड में भी बेबी देवी आगे

तीसरे राउंड के परिणाम में भी बेबी देवी आगे चल रही हैं। बेबी देवी को 11495 वोट मिले हैं। वहीं, NDA की यशोदा देवी को 8805 वोट मिले हैं। अब बेबी देवी 2690 वोट से आगे हैं।

8 Sept 202310:55:24 AM
बारिश के बीच उमड़े समर्थक

डुमरी उपचुनाव के मतगणनास्थल पर बारिश के बीच समर्थकों की भीड़ उमड़ पड़ी है। यहां भारी संख्या में लोग मौजूद हैं।

8 Sept 202310:45:01 AM
दूसरे राउंड से बेबी देवी आगे
blog images

डुमरी उपचुनाव (Dumri Upchunav Results) के दूसरे राउंड शुरू होते ही महागठबंधन की प्रत्याशी आजसू की बेबी देवी करीब 1300 वोटों से आगे हो गई हैं। वहीं, राजग समर्थित यशोदा देवी पीछे हो गई हैं।

8 Sept 202310:32:31 AM
पहले राउंड में नोटा में पड़े 144 मत
blog images

 डुमरी उपचुनाव (dumri by poll results) के पहले राउंड के परिणाम में नोटा में 144 मत पड़े हैं।

8 Sept 202310:27:27 AM
आजसू प्रत्याशी यशोदा देवी आगे, झामुमो प्रत्याशी बेबी पीछे

डुमरी उपचुनाव (Dumri Upchunav results) के पहले राउंड का परिणाम आ गया है। यहां राजग प्रत्याशी यशोदा देवी को 4134 मत, आइएनडीइए प्रत्याशी बेबी देवी को 2859 मत मिले हैं। जबकि निर्दलीय प्रत्याशियों में कमल साहू को 21, नारायण गिरी को 27 व रोशन लाल तुरी को 95 मत मिले हैं।

8 Sept 202310:22:28 AM
लगातार हो रही बारिश
blog images

dumri by election result बाजार समिति के बाहर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। बाजार समिति परिसर में जाने वालों की जांच डीएसपी संजय कुमार राणा, एसडीपीओ अनिल कुमार सिंह, साइबर डीएसपी संदीप सुमन समदर्शी, मुफस्सिल थाना प्रभारी कमलेश पासवान, पुलिस पदाधिकारी व जवान लगे हुए है। लगातार बारिश भी हो रही है।

8 Sept 20239:36:53 AM
जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने किया निरीक्षण
blog images

डुमरी उपचुनाव (Dumri Upchunav results) के परिणाम के लिए जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने मतगणना कार्य का निरीक्षण किया।

8 Sept 20239:30:41 AM
कड़ी है सुरक्षा व्यवस्था
blog images

सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रखी गई है। उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा, एसपी दीपक कुमार शर्मा ने सुरक्षा का जायजा लिया।

8 Sept 20239:27:22 AM
गिरिडीह बाजार समिति परिसर में मतगणना करते कर्मी
blog images

 गिरिडीह बाजार समिति परिसर में मतगणना करते कर्मी

8 Sept 20239:26:18 AM
बारिश से मतदान कर्मियों को भी हुई परेशानी

Dumri Upchunav results : गिरिडीह जिले में रात से ही निरंतर बारिश हो रही है। मतदान कर्मियों को भी इससे दिक्कत हुई। वज्रगृह से ईवीएम को गणना हाल में लाने व फिर उसे व्यवस्थित करने में देर हुई। पहले डाक मतपत्रों की गिनती शुरू की गई।

8 Sept 20239:19:15 AM
छह प्रत्याशियों के भाग्य का होगा फैसला

डुमरी उपचुनाव (dumri by election result) की मतगणना से यहां से चुनाव मैदान में उतरे छह प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला हो जाएगा। इनमें झामुमो की बेबी देवी, एनडीए समर्थित आजसू पार्टी की प्रत्याशी यशोदा देवी, एआइएमएआइ के अब्दुल मोबिन रिजवी, निर्दलीय प्रत्याशी कमल प्रसाद साहू, नारायण गिरि और रोशन लाल तुरी हैं।

8 Sept 20239:10:04 AM
हेमंत सोरेन-बाबूलाल मरांडी की प्रतिष्ठा दांव पर

डुमरी उपचुनाव Dumri Upchunav Results के नतीजों के लिए मतगणना के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। यहां मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं अन्य मंत्रियों के अलावा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, आजसू प्रमुख सुदेश महतो, सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी की प्रतिष्ठा दांव पर है।

8 Sept 20239:02:04 AM
देर से शुरू हुई मतगणना

Dumri Upchunav results मतगणना आधे घंटे विलब साढ़े आठ बजे से शुरू हुई है। घंटे भर में प्रथम चक्र का परिणाम आने की संभावना है। बारिश की वजह से इसे शुरू होने में देर हुई।

8 Sept 20239:00:38 AM
झारखंड विधानसभा में महिला विधायकों की संख्या कितनी है?
  • वर्तमान में कांग्रेस की महिला विधायक : दीपिका पांडेय सिंह, पूर्णिमा नीरज सिंह, अंबा प्रसाद, शिल्पी नेहा तिर्की हैं। Dumri Upchunav results
  • झामुमो की महिला विधायक : जोबा मांझी, सबिता महतो, सीता सोरेन हैं। dumri by poll results
  • भाजपा की महिला विधायक : नीरा यादव, अपर्णा सेन गुप्ता, पार्वती देवी हैं।
  • आजसू की महिला विधायक : सुनीता देवी हैं। dumri by election result

8 Sept 20238:58:23 AM
डुमरी उपचुनाव के लिए कहां हो रही मतगणना?

डुमरी उपचुनाव (Dumri By Election Results 2023) में पड़े मतों की गणना गिरिडीह के पचंबा स्थित कृषि उत्पाद विपणन समिति में हो रही है।

8 Sept 20238:51:30 AM
सबसे पहले हो रही बैलेट पेपर की गिनती

डुमरी उपचुनाव (dumri by election result) के लिए सबसे पहले बैलेट पेपर की गिनती हो रही है। इसके बाद ईवीएम की गिनती शुरू होगी। ईवीएम को वज्र गृह से मतणनास्थल तक लाया जा रहा है।

8 Sept 20238:33:59 AM
पांच सितंबर को हुआ था मतदान

डुमरी विधानसभा सीट तत्कालीन शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो के निधन के बाद रिक्त हुई है। इस सीट पर पांच सितंबर को मतदान हुआ था। 373 मतदान केंद्रों पर कुल 64.84 प्रतिशत वोट पड़े थे।

8 Sept 20238:27:26 AM
16 टेबल पर 24 राउंड में होगी मतगणना

Dumri Upchunav डुमरी उपचुनाव में पड़े मतों की गणना गिरिडीह के पचंबा स्थित कृषि उत्पाद विपणन समिति में सुबह आठ बजे से शुरू हो गई है। इसकी पूरी तैयारी पहले ही कर ली गई थी। कुल 16 काउंटिंग टेबल पर 24 राउंड की मतगणना हो रही है।

8 Sept 20238:16:46 AM
बेबी देवी और यशोदा देवी के बीच मुख्य मुकाबला

डुमरी उपचुनाव (Dumri Upchunav results) में मुख्य मुकाबला झामुमो प्रत्याशी बेबी देवी तथा आजसू प्रत्याशी यशोदा देवी के बीच है। ऐसे में यह तय है कि इन दोनों प्रत्याशियों में से किसी एक की जीत पर झारखंड विधानसभा में महिला विधायकों की संख्या बढ़कर एक दर्जन हो जाएगी। वर्तमान में विधानसभा में महिला विधायकों की संख्या 11 है, जो राज्य में अबतक के आंकड़ों में सर्वाधिक है।

8 Sept 20238:03:45 AM
डुमरी उपचुनाव के मतों की गिनती

डुमरी उपचुनाव (dumri by poll results) के मतों की गिनती शुक्रवार को होने जा रही है। इसके रुझानों से साफ हो जाएगा कि झामुमो प्रत्याशी बेबी देवी तथा आजसू प्रत्याशी यशोदा देवी में से किसके सिर पर डुमरी का ताज सजेगा।

जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us