विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

DSPMU में पीएचडी और पीजी नामांकन शुरू, CUJ में स्नातक के लिए रिक्त सीटों पर प्रवेश 19 अक्टूबर तक

Published: Wed, 14 Oct 2026 09:31 AM (IST)

डीएसपीएमयू में पीएचडी और पीजी नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है, जिसमें पीएचडी के लिए आवेदन 25 अक्टूबर 2026 तक ...और पढ़ें

डीएसपीएमयू में पीएचडी व पीजी नामांकन के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 25 अक्टूबर।

डीएसपीएमयू में पीएचडी व पीजी नामांकन के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 25 अक्टूबर।

जागरण संवाददाता, रांची। डाॅ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय में पीएचडी नामांकन की प्रक्रिया मंगलवार से शुरू हो गयी। इसके लिए कुलपति डा. राजीव मनोहर की अध्यक्षता में बैठक आयोजन की गयी और निर्णय लिया गया कि यूजीसी के पीएचडी रेगुलेशन 2022 के आधार पर पीएचडी कोर्स में नामांकन के लिए आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं। इसके लिए नेट व जेट पास अभ्यर्थी ही आवेदन दे सकते हैं।

रेगुलेशन के अनुसार असिस्टेंट प्रोफेसर अधिकतम चार, एसोसिएट प्रोफेसर छह और प्रोफेसर आठ विद्यार्थियों का पीएचडी पाठ्यक्रम के लिए रजिस्ट्रेशन करवा सकेंगे। डाॅ. राजीव मनोहर ने इस संबंध में कहा कि पीएचडी में प्रवेश के लिए आवेदन विभागों में उपलब्ध रिक्त शोध सीटों और विभागीय संसाधनों और शोध पर्यवेक्षकों की क्षमता के आधार पर आमंत्रित किए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि चूंकि पीएचडी में नामांकन की पूरी प्रक्रिया अक्टूबर माह में ही समाप्त करने का प्रयास है, अत पीएचडी में नामांकन के लिए अहर्ता प्राप्त आवेदकों से 25 अक्टूबर 2026 तक आवेदन पत्र आमंत्रित किए जाएंगे। आवेदन करने वालों को 600 रुपये शुल्क देना होगा। वहीं पीजी नामांकन की पहली सूची 27 अक्टूबर को जारी की जाएगी। आवेदन देने की अंतिम तारीख 25 अक्टूबर है।

पीएचडी की सबसे अधिक 5 सीट एंथ्रोपोलाजी में

पीएचडी में नामांकन के लिए सबसे अधिक सीटें एंथ्रोपोलाजी विभाग में है यहां कुल 5 सीटें हैं। इसके अलावा बांग्ला विभाग में 4, बाटनी में 3, रसायन विज्ञान में 8, अंग्रेजी में 1, राजनीति विज्ञान में 8, भौतिकी में 2, मनोविज्ञान में 1, संस्कृत में 1, जूलाजी में 5 और उर्दू में 1 सीट रिक्त है। इन्हीं रिक्त सीटों के आधार पर पीएचडी में नामांकन लिया जाएगा।

पीजी नामांकन की पहली सूची 27 अक्टूबर को होगी जारी

वहीं पीजी में नामांकन की पहली सूची 27 अक्टूबर को जारी की जाएगी। पहली सूची के लिए ऑनलाइन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 30 अक्टूबर है। रिक्त सीट होने पर पीजी नामांकन की दूसरी सूची जारी की जाएगी।

केडमिक काउंसिल डीन, एकेडमिक अफेयर्स डॉ नमिता सिंह ने बताया कि पीएचडी और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में आवेदन से लेकर अहर्ता, शुल्क और पाठ्यक्रमों से संबंधित विस्तृत जानकारी विश्वविद्यालय के वेबसाइट पर उपलब्ध है।

कुलपति डाॅ. राजीव मनोहर ने कहा विश्वविद्यालय अक्टूबर माह के अंत तक पीएचडी और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में नामांकन प्रक्रिया को संपन्न कराने को लेकर कटिबद्ध है। यह जानकारी निदेशक जनसंपर्क डाॅ. राजेश कुमार सिंह ने दी।