लॉ छात्रा दुष्कर्म कांड: डीएसपी ने दी गवाही, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से पेश हुए सभी 12 आरोपित
बीते 26 नवंबर को लॉ छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म हुआ था। छात्रा के बयान पर 12 आरोपितों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर सभी को जेल भेज दिया गया।
By Alok ShahiEdited By: Published: Sat, 08 Feb 2020 08:40 AM (IST)Updated: Sat, 08 Feb 2020 08:40 AM (IST)
रांची, जेएनएन। राजधानी रांची के कांके इलाके के संग्रामपुर में लॉ छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म मामले में शुक्रवार को मुख्य जांचकर्ता डीएसपी नीरज कुमार की गवाही पूर्ण हुई। गवाही दो दिन चली इस दौरान उन्होंने अदालत को केस दर्ज होने से लेकर आरोपितों की गिरफ्तारी तक की पूरी कहानी बतायी। सुनवाई के दौरान सभी आरोपितों को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये अदालत में पेश किया गया। मालूम हो कि बीते 26 नवंबर को लॉ छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म हुआ था। छात्रा के बयान पर 12 आरोपितों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर सभी को जेल भेज दिया गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें