Move to Jagran APP

रांची में छठ घाटों की ड्रोन से निगरानी, एनसीसी कैडेटों ने व्रतियों की मदद की Ranchi News

रांची में छठ घाटों की ड्रोन कैमरे से दोनों दिन निगरानी की गई। शहर के पांच प्रमुख छठ घाटों की ड्रोन कैमरे से निगरानी की गई। छठ व्रतियों के लिए सिविल डिफेंस और एनसीसी के कैडेट ने आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Sat, 21 Nov 2020 11:03 AM (IST)Updated: Sat, 21 Nov 2020 11:09 AM (IST)
रांची में छठ घाटों की ड्रोन से निगरानी, एनसीसी कैडेटों ने व्रतियों की मदद की Ranchi News
रांची में छठ घाट की ड्रोन कैमरे से निगरानी का एक दृश्‍य।

रांची, जासं। छठ पर्व के दौरान विधि व्यवस्था को लेकर रांची जिला प्रशासन ने महत्वपूर्ण छठ घाटों की ड्रोन कैमरे से निगरानी की। रांची के पांच महत्वपूर्ण छठ घाटों धुर्वा डैम, कांके डैम, बड़ा तालाब, चडरी तालाब, बटन तालाब की ड्रोन कैमरे से निगरानी हुई। इन छठ घाटों पर प्रतिनियुक्त ड्रोन कैमरा ऑपरेटर ड्रोन से नज़र बनाए हुए थे।

prime article banner

सिविल डिफेंस और सिविल डिफेंस के कैडेट्स ने शारीरिक दूरी के अनुपालन में सहयोग किया। विभिन्न छठ घाटों पर शारीरिक दूरी के अनुपालन को लेकर सिविल डिफेंस और एनसीसी के कैडेट्स ने सहयोग किया। घाटों पर आने वाले छठ व्रतियों के लिए सिविल डिफेंस और एनसीसी के कैडेट ने आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई।

जिला प्रशासन ने दिया धन्यवाद

जिला प्रशासन ने सिविल डिफेंस के संगठनों, एनसीसी कैडेट्स तथा अन्य सहयोगी संस्थाओं को धन्यवाद दिया है। रांचीवासियों से भविष्य में भी कोविड-19 के अनुरूप व्यवहार करने की अपील की है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.