Move to Jagran APP

Draupadi Murmu: द्रौपदी मुर्मू बनीं भारत की राष्ट्रपति, झारखंड में भगवान सूर्य को 11 मन लड्डु का भोग, सुनिए- क्या कहते हैं लोग

Draupadi Murmu President Of India भारत की 15वीं राष्ट्रपति के रूप में शपथ लेने की खुशी में सोमवार को रांची में भगवान सूर्य को 11 मन लड्डु् का भोग लगाया गया। उनके चाहने वालों ने यह पहल की। कहा कि यह गर्व का क्षण है।

By M EkhlaqueEdited By: Published: Mon, 25 Jul 2022 04:18 PM (IST)Updated: Mon, 25 Jul 2022 04:19 PM (IST)
Draupadi Murmu: द्रौपदी मुर्मू बनीं भारत की राष्ट्रपति, झारखंड में भगवान सूर्य को 11 मन लड्डु का भोग, सुनिए- क्या कहते हैं लोग
Draupadi Murmu: द्रौपदी मुर्मू बनीं भारत की राष्ट्रपति, झारखंड में भगवान सूर्य को 11 मन लड्डु का भोग

रांची, डिजिटल डेस्क। महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शपथ ग्रहण के शुभ अवसर पर रांची के धुर्वा में भगवान सूर्य मंदिर परिसर में श्री श्री गणेश सहस्त्रनाम एवं सूर्य भगवान को 11 मन लड्डु का भोग लगाया गया। फिर इसे प्रसाद के रूप में एचइसी कैंपस परिसर, कुछ स्कूलों तथा शहर के लोगों के बीच वितरित किया गया। पूजन का कार्य पुजारी अर्जुन पांडेय, सूर्य मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष विनय कुमार, डा कुमारी ज्योत्सना, धर्मेंद्र मिश्रा, अन्नु कुमारी व रूपा कुमारी द्वारा संपन्न किया गया।

loksabha election banner

पूजा कार्यक्रम मे सूर्य मंदिर ट्रस्ट के सचीव सुधीर कुमार (समीर) ने कहा कि भारत गणराज्य की पहली जनजाति महिला राष्ट्रपति बनने पर भारत के जनमानस मे हर्ष का महौल है। हमलोगों को ऐसा प्रतित हो रहा है कि हमारे आंगन से हमारी बड़ी बहन राष्ट्रपति पद को सुशोभित कर रही है। हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जब प्रधानमंत्री पद संभाला, तब उन्होंने नारा दिया था- सबका साथ, सबका विकास, यह नारा यर्थाथ हुआ।

द्रौपदी मुर्मू के प्रयास से खुले तीन कालेज

हिमाचल प्रदेश के डा परविंदर कौशल पूर्व कुलपति वाइ एस प्रमार विश्वविधायलय सोलन एवं बिरसा कृषि विश्वविद्यायलय, रांची ने कहा कि महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति बनने पर हिमाचल प्रदेश सहित पूरे भारत में जश्न मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में सूर्य मंदिर धुर्वा से पंडीत जी का मुझे निमंत्रण मिला। मैंने उनका आमंत्रण स्वीकार करते हुए कहा कि इस पावन अवसर पर मैं जरूर भाग लूंगा। मैं आप सब को बताना चाहूंगा कि द्रौपदी मुर्मू जब झारखंड की राज्यपाल थीं, तो मुझे उनके साथ कार्य करने का अवसर मिला। कृषि शिक्षा क्षेत्र पर विशेष ध्यान देते कहा करती थीं कि झारखंड में किसानों की अजीविका का महत्वपूर्ण साधन कृषि क्षेत्र है। आप ऐसी योजना बनाइए कि किसानों का समग्र विकास हो। उनकी आय बढे़। जिससे उनको शिक्षा और स्वास्थ में कठनाइयों का सामना नहीं करना पड़े। उन्हीं के प्रयास से तत्कालीन राज्य सरकार द्वारा तीन नये कृषि विश्वविधायलय तथा फूलो चान्हो मुर्मू कालेज आफ डेयरी टेक्नोलाजी, हंसडीहा दुमका, कालेज आफ फिसरी साइंस, गुमला एवं कालेज आफ हर्टीकल्चर, खूंटपानी पश्चिम सिंहभूम में चल रहा है। आशा है कि देश में महामहिम का विकास में अग्रणी भूमिका रहेगी।

सभी वर्गों को साथ लेकर चल रहे नरेंद्र मोदी

महाराणा प्रताप सेवा संस्थान के महासचीव परिमल सिंह तोमर ने कहा कि धरती पुत्री भारत के शीर्ष पद पर आसीन हैं। यह एक ऐतेहासिक दिन है। जिस तरह महाराणा प्रताप अखंड भारत के लिए लड़े थे और दुश्मनों से लोहा लिया था। उसी तरह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सभी वर्गों को लेकर चलने में विश्वास करते हैं, यह एक जीवत उदाहरण है।

सेवा के लिए तत्पर रहती हैं द्रौपदी मुर्मू

महामाना मलवीय मिशन के महासचीव विरेन्द्र नारायण सिंह ने कहा कि महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू एक सरल स्वभाव की महिला हैं। वह राज्यपाल के कार्यकाल में किसी भी महिला कि समस्याओं का तत्काल निदान करने की पहल करती थी। वेद प्रकाश सिंह ने कहा कि द्रौपदी मुर्मू झारखंड में राज्यपाल रहते हुए सभी के विकास के लिए तत्पर रहती थीं। आशा है कि भविष्य में ऐसा ही होगा। धर्मेंद्र मिश्रा पंचवटी क्रिकेट क्लब के संरक्षक ने भी अपने विचार रखे। धन्यवाद ज्ञापन सुधीरा सामाजिक चेतना के संरक्षक सुखदेव उरांव ने किया।

पूजन कार्यक्रम में ये लोग भी थे मौजूद

पूजा कार्यक्रम मे मुख्य रूप से एसएलएस ट्रस्ट, सतेंन्द्र नारायण सिन्हा एजेकेशनल ट्रस्ट, लीलावती फाउंडेशन, महामाना मलवीय मिशन, महाराणा प्रताप सेवा संस्थान एचईसी आफिसर एसोसिएशन एवं श्रमिक विद्यापीठ के सदस्य और सामाजिक कार्यकर्ता सूर्यमनी सिंह, डा बीके राय, प्रो संगीता सिंह, एमएस मलिक, एलबी सिंह, दिनेश रूसिया, एसोसिएट डीन, कृषि अभियंत्र महाविद्यायलय अतुल कुमार, मनोज सिंह, श्याम सुंदर शर्मा, मधुकर पांडेय, रेनु देवी, चंदन कुमार गुप्ता, प्रीति कुमारी, अनुपमा मिश्रा, हिरमिला हस्सा, नरदीप प्रधान, महावीर उरांव मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.