रांची, जासं। राजधानी रांची के सबसे बड़े अस्पताल रिम्स में एक बार फिर अव्यवस्था का आलम देखने काे मिला है। अधीक्षक कार्यालय के नीचे अंडरग्राउड में नाली का पानी भर गया है। इससे यहां काफी दिक्कत हो रहा है। यहां फिजियो थेरेपी, हिमोफिलिया विभाग है। साथ ही यहां स्टाेर रूम भी है। स्टोर रूम में नाली का पानी भरने से यहां गंदगी जमा हो गया है। मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ गया है। नाली का पाइप स्टोर में लिकेज है। स्टोर में मरीजों को चढ़ाने वाला स्लाइन रखा जाता है। पानी जमने से स्लाइन भी खराब हो रहा है। इस पर किसी का ध्यान नहीं है।
Posted By: Sujeet Kumar Suman
अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप