Move to Jagran APP

श्री राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण के लिए रांची में चलाया गया निधि संग्रह अभियान

श्री राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण निधि संग्रह देशव्यापी महा संपर्क अभियान के तहत रविवार को बाल्मीकि नगर बरियातू इंद्रप्रस्थ कॉलोनी जोड़ा तालाब में संपर्क अभियान चलाया गया। इस अवसर पर अयोध्या में बन रहे लगभग 492 साल के बाद भव्य मंदिर निर्माण के बारे में लोगों को जानकारी दी गई।

By Vikram GiriEdited By: Published: Sun, 14 Feb 2021 03:48 PM (IST)Updated: Sun, 14 Feb 2021 03:48 PM (IST)
श्री राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण के लिए रांची में चलाया गया निधि संग्रह अभियान
श्री राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण के लिए रांची में चलाया गया निधि संग्रह अभियान। जागरण

रांची, जासं । श्री राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण निधि संग्रह देशव्यापी महा संपर्क अभियान के तहत रविवार को बाल्मीकि नगर, बरियातू इंद्रप्रस्थ कॉलोनी, जोड़ा तालाब, पिरी टोला में संपर्क अभियान चलाया गया। इस अवसर पर अयोध्या में बन रहे लगभग 492 साल के बाद भव्य मंदिर निर्माण के बारे में लोगों को जानकारी दी गई। उनसे निधि संग्रह किया गया।

loksabha election banner

निधि संग्रह मे राम भक्तों की टोली घर घर जाकर संपर्क किया एवं मंदिर निर्माण के लिए सहयोग राशि प्राप्त किया। लोग स्वेच्छा  से 10, 100 और 1000 रुपये तक राशि का समर्पण कर रहे हैं। यह अभियान 15 जनवरी 2021 से प्रारंभ होकर 27 फरवरी 2021 तक चलगा। इस अभियान में राम भक्तों की टोली सभी गली मोहल्ले मे जा रहे हैं। लोगों से  संपर्क कर रहे हैं। इस अभियान में मुख्य रूप से प्रकाश चंद्र सिन्हा, मुकेश कुमार, राजेश कुमार, रंजीत कुमार, दयानंद सिंह, बाल्मीकि पाठक, संजय शर्मा, आशुतोष कुमार, बिट्टू उरांव, धनंजय पाठक, गोपाल पारीक, रमेश सिंह, उपेंद्र कुमार आदि शामिल थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.