नहाने गई दो किशोरियों की कुएं में डूबकर मौत
बुढ़मू, ठाकुरगाव : ठाकुरगांव के गुरुगांई खिजूर टोली गाव में कुंए में नहाने गई दो कि
बुढ़मू, ठाकुरगाव : ठाकुरगांव के गुरुगांई खिजूर टोली गाव में कुंए में नहाने गई दो किशोरियों की डूबने से मौत हो गई। दोनों सहेली थी। पड़ोस में ही रहती थी। नहाने के क्रम में दोनों डूब गई, इससे दोनों की मौत हो गई। दोनों की मौत के बाद पूरे गाव में शोक की लहर दौड़ गई है।
बताया जाता है कि गाव के रामकुमार मुंडा की पुत्री आरती कुमारी 16 वर्ष व लक्ष्मण गोप की पुत्री प्रीति कुमारी उर्फ सुगी 15 वर्ष गाव के ही रामगति गोप के कुएं में दोपहर नहाने व कपड़ा धोने गयी थीं। इसी बीच आरती कुमारी पानी भरने के क्रम में फिसलकर कुआ में गिर गई। आरती को गिरता देख उसकी सहेली सुगी उसे बचाने के लिए कुएं में कूद पड़ी। कुआ में अधिक पानी रहने के कारण दोनों डूब गई, जिससे दोनों की मौत हो गई। दोनों लड़कियों के साथ एक बच्ची भी थी। आरती व सुगी को कुएं में डूबता देख बच्ची चिल्लाते हुए गाव जाकर घटना की जानकारी परिजनों को दी। परिजन आनन फानन में कुएं के पास पहुंचे तब तक दोनों की मौत हो गयी थी।
ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची ठाकुरगाव पुलिस ने शवों को कुआ से निकाल कर कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया। थाना प्रभारी मिन्हाज आलम ने कहा कि मामले को लेकर यूडी केस दर्ज की गई है। मैट्रिक की छात्राएं थीं दोनों
मृतका आरती कुमारी व सुगी कुमारी प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय ठाकुरगाव में मैट्रिक की छात्राएं थीं। वर्ष 2019 में दोनों मैट्रिक की परीक्षा देने वाली थी। इनके आकस्मिक निधन पर गाव में शोक का माहौल व्याप्त है। ग्रामीणों के अनुसार दोनों छात्राएं मिलनसार व मृदुभाषी थी। दोनों की दोस्ती गाव मे थी मिसाल :
सुगी एवं आरती की दोस्ती की मिसाल पूरा गाव देता था। दोनों का अधिकाश समय घर हो या स्कूल साथ में ही व्यतीत होता था। समय ने ऐसा खेल खेला की दोनों असमय एक साथ ही काल के गाल में समा गई। शनिवार को सुगी नहाने एवं कपड़ा धोने की बात कही आरती को भी साथ चलने को कहा और आरती भी सभी कामों को अधूरा छोड़ अपनी दोस्त के साथ हो ली। गाव वाले बताते हैं कि कुंआ में जाते समय दोनों सहेलिया हंसी ठिठोली करते जा रहे थीं। दोनों की मौत से पूरा गाव मर्माहत है।