Move to Jagran APP

प्रदेश राजद ने जिला प्रभारियों की घोषणा की, जल्द होगा जिला कार्यकर्ता सम्मेलन Ranchi News

Jharkhand. प्रदेश राजद ने सभी जिलों में संगठन को मजबूत बनाने के लिए जिला व महानगर प्रभारियों की घोषणा कर दी है।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Thu, 11 Jul 2019 09:53 PM (IST)Updated: Fri, 12 Jul 2019 07:20 AM (IST)
प्रदेश राजद ने जिला प्रभारियों की घोषणा की, जल्द होगा जिला कार्यकर्ता सम्मेलन Ranchi News
प्रदेश राजद ने जिला प्रभारियों की घोषणा की, जल्द होगा जिला कार्यकर्ता सम्मेलन Ranchi News

रांची, राज्य ब्यूरो। प्रदेश राजद ने सभी जिलों में संगठन को मजबूत बनाने के लिए जिला व महानगर प्रभारियों की घोषणा कर दी है। प्रत्येक जिलों एवं महानगरों में दो-दो लोगों को इसकी जिम्मेदारी दी गई है। प्रदेश अध्यक्ष अभय कुमार सिंह ने जिला प्रभारियों का मनोनयन करते हुए यह निर्देश दिया है कि वे अपने-अपने प्रभार जिला में जाकर सात दिनों के अंदर जिला कमेटी, प्रखंड, पंचायत अध्यक्षों की सूची एवं संपूर्ण विवरण प्रदेश कार्यालय को उपलब्ध करा दें। साथ ही जिला अध्यक्षों से संपर्क करके जिला कार्यकर्ता सम्मेलन की तिथि तय करने का निर्देश दिया है।

loksabha election banner

इन्हें मिला जिलों का प्रभार

घनश्याम चौधरी व शाहिद सिद्दीकी : रांची, पुरेंद्र नारायण व फिरोज अंसारी : पूर्वी सिंहभूम, मुस्तफा अंसारी व राजेश कुजूर : सरायकेला-खरसावां, राजेश यादव व अब्दुल मन्नान : रामगढ़, रामदेव यादव व प्रमोद यादव : चतरा, विजय यादव व मंजू शाह : बोकारो, बहादुर यादव व ज्ञानेश्वर यादव : धनबाद, संजय मल्लिक व सुनील पटेल : कोडरमा, उमेश तुरी व अताउर रहमान : दुमका, गिरेंद्र यादव व राजेश रौशन : गोड्डा, अनिल सिंह आजाद व भास्कर वर्मा : साहिबगंज, अजय चंद्रवंशी व हाजल अली मुमताज : पलामू, दीपक चंद्रवंशी व जाकिर अली : गढ़वा, विश्वनाथ राम व गिरिधारी गोप : लातेहार, अर्जुन यादव व अजित यादव : पश्चिमी सिंहभूम, पूनम झा व अशोक मांझी : पाकुड़, डीएन सिंह व ओम प्रकाश कुशवाहा : जामताड़ा, शिवनाथ यादव व संतोष यादव : गिरिडीह, शैलेंद्र शर्मा व शौकत अंसारी : सिमडेगा, मनोज पांडेय व अजित केसरी : गुमला, अफरोज आलम व सदाकत हुसैन : लोहरदगा, मो. इस्लाम व सुरेंद्र प्रसाद : खूंटी, दिवाकर यादव व हातिम अंसारी : देवघर तथा रमेश यादव व महबूब सिद्दीकी : हजारीबाग।

महानगर प्रभारी

पिंकी यादव व सुनीता चौधरी : रांची, उमेश पासवान व सुमित्रा पासवान : जमशेदपुर, कमलेश यादव व विनोद यादव : धनबाद तथा कमलदेव सिंह व बद्री विश्वकर्मा : बोकारो।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.