जिला प्रशासन ने जारी की गाइडलाइन, ई पास बनवाने के तरीके के बारे में बताया
रांची जिला प्रशासन की ओर से आम लोगों की सुविधा के लिए नई गाइडलाइन जारी की है।
जागरण संवाददाता, रांची : रांची जिला प्रशासन की ओर से आम लोगों की सुविधा के लिए नई गाइडलाइन जारी की गई है। इसमें ई पास बनाने की पूरी प्रक्रिया के बारे में बताया गया है। राज्य सरकार की ओर से घोषित स्वास्थ्य सुरक्षा का अगला चरण आगामी 16 मई से प्रारंभ हो रहा है। इसमे यातायात सहित कई नियमों को सख्त किया गया है।
ऐसे बनवाएं ई पास
सबसे पहले आपको द्गश्चड्डह्यह्यद्भद्धड्डह्मद्मद्धड्डठ्ठस्त्र.ठ्ठद्बष्.द्बठ्ठ लॉग इन करना पड़ेगा।
- फिर एक्टिव मोबाइल नंबर को दो बार रिजस्टर्ड करने का ऑप्शन आएगा, जिसे रजिस्टर्ड करना होगा।
- फोन नंबर डालने के बाद आपको खुद ही एक पासवर्ड जनरेट करना होगा। पासवर्ड बनाने के लिए एक पॉलिसी बनाई गई है। यानि पासवर्ड में आपको एक ष्टड्डश्चद्बह्लड्डद्य रुद्गह्लह्लद्गह्म, एक द्यश्र2द्गह्म ष्ड्डह्यद्ग द्यद्गह्लह्लद्गह्म, एक न्यूमेरिक नंबर (0-9) और एक स्पेशन कैरेक्टर रखना अनिवार्य होगा. जैसे आप पासवर्ड इस तरह बना सकते है। न्द्वड्डह्म@21.
- पुन: पासवर्ड कन्फर्म करने का ऑप्शन आएगा, जिसपर आपके द्वारा बनाया गया पासवर्ड डालना होगा।
फिर आपके सामने झारखंड सरकार का डैशबोर्ड आएगा। फोन नंबर, पासवर्ड डालने के बाद पसर्नल जानकारी देने का ऑप्शन खुल जाएगा।
- पसर्नल जानकारी और डॉक्यूमेंट जमा करने के ऑप्शन में आपको पूरी जानकारी देनी होगी।
- डॉक्यूमेंट के लिए आपको वोटर आइडी कार्ड, आधार कार्ड, पासपोर्ट, पैन कार्ड, ड्राइविग लाइसेंस का ऑप्शन दिया गया है। जो भी डॉक्यूमेंट आप सब्मिट करते हैं, उसका आइडी नंबर और एक फोटो (250 यक्च, छ्वक्कद्द फॉर्मेट) में होना चाहिए।
- पर्सनल जानकारी देने के बाद आपके पास ई-पास का ऑप्शन आएगा। ई-पास चार प्रकार के लिए जारी होगा, जिसमें आपको बताना होगा कि
1 - आप झारखंड से बाहर जाना चाहते हैं।
2 - जिला से बाहर जाना चाहते हैं, लेकिन राज्य के अंदर।
3 - जिला के अंदर आना-जाना करना चाहते हैं।
4 - बाहर से झारखंड आना चाहते हैं. आपको बताना होगा कि आपको किस प्रकार के पास की जरूरत है।