Move to Jagran APP

Jharkhand: झारखंड राजद में विवाद, नए नेताओं की एंट्री पर रोक

Jharkhand Politics राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की झारखंड इकाई में विवाद शुरू हो गया है। इसकी बानगी बुधवार को दिखी जब दो नेताओं को चतरा के विधायक सह झारखंड सरकार के श्रम एवं नियोजन मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई। सदस्यता ग्रहण की पूरी कार्रवाई...

By Vikram GiriEdited By: Published: Wed, 30 Sep 2020 09:41 PM (IST)Updated: Wed, 30 Sep 2020 09:41 PM (IST)
Jharkhand: झारखंड राजद में विवाद, नए नेताओं की एंट्री पर रोक
राजद सुप्रीमो लालू यादव की फाइल फोटो। जागरण

रांची (राज्य ब्यूरो) । राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की झारखंड इकाई में विवाद शुरू हो गया है। इसकी बानगी बुधवार को दिखी, जब दो नेताओं को चतरा के विधायक सह झारखंड सरकार के श्रम एवं नियोजन मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई। सदस्यता ग्रहण की पूरी कार्रवाई राजद के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष अभय कुमार सिंह की अनुपस्थिति में हुई, जबकि वे अपने कार्यालय में मौजूद थे। दोनों नेताओं की सदस्यता को झारखंड प्रदेश अध्यक्ष अभय कुमार सिंह ने अवैध ठहराते हुए तत्काल रद कर दिया है।

loksabha election banner

जिन दो नेताओं का मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने राजद की सदस्यता ग्रहण करवाई थी, उनमें भाजपा नेता डा. मनोज कुमार व लोजपा नेता मनोज पांडेय शामिल हैं। हालांकि बुधवार की सुबह स्वयं राजद के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष अभय कुमार सिंह ने ही एक प्रेस बयान जारी कर दोनों नेताओं के राजद में शामिल होने संबंधित सूचना दी थी।

उन्होंने बताया था कि राजद के राष्ट्रीय महासचिव सह विधायक भोला प्रसाद यादव के निर्देश पर ही मंत्री सत्यानंद भोक्ता व पूर्व मंत्री सुरेश पासवान की उपस्थिति में दोनों नेताओं को राजद की सदस्यता दिलाई जाएगी। सदस्यता ग्रहण प्रदेश अध्यक्ष को कराना था, लेकिन उनके पहुंचने के पहले ही मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने दोनों नेताओं को सदस्यता दिला दी, जो प्रदेश अध्यक्ष को नागवार गुजरा। उन्होंने इसे गलत परंपरा बताया है।

गुरूवार को प्रदेश कार्यालय में पूर्व मंत्री सह आजसू नेता ग्रहण करेंगे राजद की सदस्यता

राजद के प्रदेश कार्यालय में गुरुवार को आजसू नेता सह पूर्व मंत्री राधा कृष्ण किशोर राजद की सदस्यता ग्रहण करेंगे। उन्हें राजद के प्रदेश अध्यक्ष अभय कुमार सिंह सदस्यता ग्रहण करवाएंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.