व्यावसायिक वाहनों में लगेंगे गति नियंत्रण डिवाइस
व्यावसायिक वाहनों से हो रही दुर्घटना पर नियंत्रण के लिए सीएम के पत्र पर परिवहन विभाग ने जारी किया निर्देश
जागरण संवाददाता, राची : झारखंड सरकार के परिवहन विभाग ने राज्य में चलने वाले सभी व्यावसायिक वाहनों में गति नियंत्रण डिवाइस लगाने का निर्देश दिया है। राज्य सभा के पूर्व सासद अजय मारू के द्वारा मुख्यमंत्री रघुवर दास को भेजे गए पत्र के आलोक में राज्य के संयुक्त परिवहन आयुक्त ने इस संबंध में कार्रवाई का निर्देश दिया है।
अजय मारू ने रांची में लगातार हादसों में हो रही मौतों को लेकर चिंता जताई थी। इस सिलसिले में मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर कहा था कि होने वाली दुर्घटनाओं के लिए मूल रूप से अनियंत्रित तरीके से चलने वाले व्यावसायिक वाहन जिम्मेदार हैं। इन वाहनों के स्पीड पर नियंत्रण की जरूरत है।
मुख्यमंत्री ने अजय मारू के पत्र को आवश्यक कार्रवाई के लिए परिवहन विभाग को भेज दिया था। उस आलोक में परिवहन विभाग ने सभी उप परिवहन आयुक्त, सह सचिव क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकार तथा सभी मोटरयान निरीक्षकों को प्रेषित पत्र में वाहनों में गति नियंत्रक डिवाइस लगाने के लिए सघन जाच करते हुए विभाग को सात दिनों के अंदर प्रतिवेदन देने का निर्देश दिया है।
परिवहन विभाग को प्रेषित पत्र में मुख्यमंत्री के सचिव ने कहा है कि तेज रफ्तार से चलने वाले व्यावसायिक वाहनों में स्पीड नियंत्रक डिवाइस लगाने से दुर्घटनाओं में कमी होगी और लोगों की जानें बचेंगी। मुख्यमंत्री ने इस संबंध में तथ्यों के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई करने को कहा है।
राज्य सभा के पूर्व सदस्य अजय मारू ने अपने पत्र में कहा था कि गति नियंत्रण डिवाइस लगाने वाहनों की रफ्तार एक्सेलरेटर के मध्यम से स्वत: कम हो जाएगी। अजय मारु ने कहा है कि झारखंड विशेष कर राची में आए दिन सड़क दुर्घटनाओं में मौतें होती रहती हैं।