India Vs South Africa ODI: प्रशंसकों को सरप्राइज दे सकते हैं धौनी, उनकी उपस्थिति से बढ़ेगा टीम इंडिया का हौसला
भारत-दक्षिण अफ्रीका वनडे मैच में महेंद्र सिंह धोनी के आने की संभावना है, जिससे प्रशंसकों में उत्साह है। उनकी उपस्थिति ...और पढ़ें

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच मुकाबले में प्रशंसकों को धौनी सरप्राइज दे सकते हैं।
HighLights
धोनी दे सकते हैं सरप्राइज
टीम इंडिया का बढ़ेगा हौसला
प्रशंसकों में भारी उत्साह
जागरण संवाददाता, रांची। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच रविवार को तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला हाई स्कोर का हो सकता है। टेस्ट सीरीज में भारत का सूपड़ा साफ करने वाले दक्षिण अफ्रीकी कप्तान बावुमा एक दिवसीय मैच में भी जीत की लय बरकरार रखना चाहेंगे।
वहीं भारतीय टीम मेहमान टीम को पटखनी देकर जीत से शुरुआत करना चाहेगी। इस मुकाबले में प्रशंसकों को भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंधौनी सरप्राइज दे सकते हैं। वह भारतीय टीम का हौसला बढ़ाने स्टेडियम पहुंच सकते हैं।
भारतीय कप्तान केएल राहुल ने यह बात मीडिया से साझा की। टीम के कप्तान केएल राहुल ने धौनी की मौजूदगी को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में कहा, ' हम सभी उनके अंडर खेल चुके हैं। हम सब उनके फ़ैन रहे हैं। वे एक बेहतरीन खिलाड़ी केसाथ-साथ अच्छे इंसान भी हैं।
कहा, अगर वह मैच देखने आते हैं, तो यह प्रशंसकों और हमारे लिए उत्साह बर्द्धन होगा। हम खुश हैं कि उनके आने से माहौल और रोमांचक होगा। उनकी उपस्थिति हमलोगों में उर्जा का संचार करेगी।
रोहित व कोहली का रांची में आखिरी मैच
भारत के दो दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा और विराट कोहली का रांची में शायद यह अंतिम मैच हो सकता है। दोनों खिलाड़ी अब सिर्फ एक प्रारूप वनडे में खेल रहे हैं और माना जा रहा है कि 2027 विश्व कप के बाद दोनों क्रिकेट को अलविदा कह देंगे।
ऐसी स्थिति में रांची में उनका यह आखिरी मैच हो सकता है क्योंकि निकट भविष्य में यहां वनडे मैच की मेजबानी मिलना मुश्किल है।
