Move to Jagran APP

व्यक्तिगत करदाता में धौनी फिर सबसे ऊपर, भरा 28 करोड़ टैक्स

रांची झारखंड में व्यक्तिगत करदाता में टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनी सबसे ऊपर है। उन्होंने 28 करोड़ टैक्स भ्पेड किया।

By JagranEdited By: Published: Wed, 26 Feb 2020 02:10 AM (IST)Updated: Wed, 26 Feb 2020 02:10 AM (IST)
व्यक्तिगत करदाता में धौनी फिर सबसे ऊपर, भरा 28 करोड़ टैक्स
व्यक्तिगत करदाता में धौनी फिर सबसे ऊपर, भरा 28 करोड़ टैक्स

रांची : झारखंड में व्यक्तिगत करदाता में टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनी सबसे ऊपर हैं। वर्ष 2019-20 में उन्होंने 28 करोड़ रुपये का टैक्स भरा है। वहीं, कंपनी में सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड रांची ने सबसे ज्यादा 1100 करोड़ रुपये टैक्स अदा किए हैं। राज्य के टॉप टैक्स पेयर में टिमकेन इंडिया लिमिटेड जमशेदपुर, जामीपोल लिमिटेड जमशेदपुर, बिग शॉप रांची, कश्यप मेमोरियल आइ अस्पताल रांची, ब्रदर्श एकेडमी रांची, उदय शंकर प्रसाद रांची भी शामिल हैं। यह जानकारी आयकर विभाग रांची के प्रधान आयकर आयुक्त डीएस बेनुपानी ने मंगलवार को यहां संवाददाता सम्मेलन में दी।

loksabha election banner

उन्होंने बताया कि राज्य में 4,150 करोड़ के आयकर विवाद से संबंधित 742 मामले इनकम टैक्स अपीलेट ट्रिब्यूनल (आइटीएटी) में लंबित हैं। इनमें आयकर दाता के 2,100 करोड़ व विभाग के 2,050 करोड़ का विवाद शामिल है। अगर कोई आयकर दाता चाहता है कि उसके विवाद का समाधान नीचे हो जाए, तो उसके लिए विवाद से विश्वास योजना शुरू होने जा रहा है, जो मार्च के प्रथम सप्ताह में होगा। आइटीएटी में भी मामले का निपटारा नहीं होने पर पीड़ित पक्ष हाई कोर्ट की शरण में जा सकता है।

प्रधान आयकर आयुक्त ने कहा कि राज्य से करीब 10 हजार करोड़ का टैक्स मिलता है। वर्तमान वित्तीय वर्ष का अंतिम त्रैमासिक चल रहा है। अब कर वसूली में सख्ती बरती जाएगी। व्यवसायी वर्ग या नौकरी पेशा वाले ईमानदारी से कर का भुगतान कर दें। जहां-जहां आयकर चोरी करने की गोपनीय जानकारी मिल रही है, वहां सर्वे चलाया जा रहा है, ताकि हकीकत पता चल सके। आयकर का सर्वे पूरे मार्च महीने तक पूरे राज्य में चलेगा।

----------

रांची में बढ़ी कर वसूली :

गत वर्ष की तुलना में रांची सर्किल में कर वसूली बढ़ी है। गत वर्ष 2018-19 में रांची सर्किल में जहां 1,258 करोड़ रुपये की कर वसूली हुई थी, वहीं इस वर्ष 2019-20 में रांची सर्किल में कर की वसूली 1365 करोड़ रुपये है। यह वसूली सर्किल के रांची, खूंटी, सिमडेगा जिले से संबंधित है।

----------------

टॉप-10 करदाता :

- सीसीएल लिमिटेड : खनन कंपनी।

- महेंद्र सिंह धौनी : प्रोफेशन, व्यक्तिगत।

- झारखंड स्टेट विबरेजेज कॉरपोरेशन लिमिटेड : कंपनी।

- आर्सेलर मित्तल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड : निर्माण कंपनी।

- झारखंड स्टेट बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन कॉरपोरेशन लिमिटेड : कंस्ट्रक्शन कंपनी।

- पासा रिसोर्सेज प्राइवेट लिमिटेड : थोक व खुदरा व्यवसायी।

- रामकृपाल सिंह कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड : निर्माण कंपनी।

- लक्ष्मी नारायण मनमोहन लाल : निर्माण कंपनी।

- रॉकटेक मेटल्स प्राइवेट लिमिटेड : थोक व खुदरा कारोबारी।

- राज अस्पताल : स्वास्थ्य सेवा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.