Dhanbad Coronavirus News Update: आज धनबाद में 8, साहिबगंज में 5, जमशेदपुर में 21 कोरोना पॉजिटिव मिले, झारखंड में 156
Coronavirus in Jharkhand News Update झारखंड में शुक्रवार को 156 कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई है। इनमें सबसे अधिक 16 नए मामले पाकुड़ से सामने आए हैं।
रांची, जेएनएन। Coronavirus in Jharkhand News Update झारखंड में शुक्रवार को 156 कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई है। इनमें सबसे अधिक 25 मामले रांची, 17 नए मामले पाकुड़ से सामने आए हैं। धनबाद में 8, साहिबगंज में 5, जमशेदपुर में 21 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। आज के ताजा मामलों के साथ राज्य में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 3518 पर पहुंच गया है।
शुक्रवार को मिले कोरोना मरीजों में रांची में 25, पूर्वी सिंहभूम में 21, पाकुड़ में 17, चतरा में 14, लोहरदगा में 14, पश्चिम सिंहभूम में 14, हजारीबाग में 13, धनबाद तथा गढ़वा में आठ-आठ, कोडरमा तथा साहिबगंज में पांच-पांच, गिरिडीह तथा पलामू में तीन-तीन, लातेहार तथा रामगढ़ में दो-दो और दुमका तथा गोड्डा में एक-एक मरीज शामिल हैं।
झारखंड में शुक्रवार को मिले 156 कोरोना संक्रमित
- रांची में 25
- पूर्वी सिंहभूम में 21
- पाकुड़ में 17
- चतरा में 14
- लोहरदगा में 14
- पश्चिम सिंहभूम में 14
- हजारीबाग में 13
- धनबाद में आठ
- गढ़वा में आठ
- कोडरमा में पांच
- साहिबगंज में पांच
- गिरिडीह में तीन
- पलामू में तीन
- लातेहार में दो
- रामगढ़ में दो
- दुमका में एक
- गोड्डा में एक