Dhanbad Corona Update: धनबाद में आज फिर मिले 07 कोरोना पॉजिटिव, हजारीबाग-सरायकेला में 4-4 नए मामले
Coronavirus in Dhanbad News Update झारखंड में सोमवार को 46 कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई है। इनमें 12 जमशेदपुर 10 रांची और धनबाद में 7 कोरोना मरीज मिले हैं।
रांची, जेएनएन। Coronavirus Dhanbad News Update झारखंड में सोमवार को 46 कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई है। इनमें 12 जमशेदपुर, 10 रांची और धनबाद में 7 कोरोना मरीज मिले हैं। हजारीबाग और सरायकेला खरसावां में 4-4 कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए हैं। आज के ताजा मामलों के साथ राज्य में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 2861 पर पहुंच गया है। इधर रविवार देर रात को राज्य में कोरोना संक्रमण से एक और मौत हुई है। अब प्रदेश में कोरोना से होने वाली माैतों का आंकड़ा 20 पर पहुंच गया है।
रविवार देर रात धनबाद के पीएमसीएच में धनबाद के भूली निवासी कोरोना संक्रमित महिला की मौत हो गई। हृदय रोग से जूझ रही इस 55 वर्षीय महिला का लंबे समय से वेल्लोर में इलाज चल रहा था। मौत से दो दिन पहले उसने घर में बीमारी से तंग आकर आत्महत्या की भी कोशिश की थी। इस महिला की मौत के बाद उसमें कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। इस महिला के घर में पति, पुत्र और महिला की पोती की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। इस परिवार के संपर्क में आए 70 लोगों की जांच कर उन्हें क्वारंटाइन किया गया है।
सोमवार को पूर्वी सिंहभूम में 12, रांची में10, धनबाद में सात, हजारीबाग तथा सरायकेला में चार-चार, चतरा में तीन, लोहरदगा तथा कोडरमा में दो-दो तथा पलामू तथा लातेहार में एक-एक नए कोरोना मरीज की पुष्टि हुई। दूसरी तरफ, पूर्वी सिंहभूम में छह, लोहरदगा में चार, धनबाद, देवघर तथा कोडरमा में तीन-तीन, गुमला में दो, गिरिडीह, पाकुड़, पलामू तथा हजारीबाग में एक-एक मरीज कोरोना संक्रमण से मुक्त होकर स्वस्थ हुए।
झारखंड में सोमवार को मिले 46 कोरोना पॉजिटिव
- पूर्वी सिंहभूम में 12
- रांची में10
- धनबाद में सात
- हजारीबाग में चार
- सरायकेला में चार
- चतरा में तीन
- लोहरदगा में दो
- कोडरमा में दो
- पलामू में एक
- लातेहार में एक