Move to Jagran APP

Dhanbad Corona Cases: धनबाद में सोमवार को 14 कोरोना पॉजिटिव, झारखंड में 676; जानें ताजा हाल

झारखंड में सोमवार को ए‍क बार फिर 40 कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हुई है। इनमें सबसे अधिक 14 मामले धनबाद से सामने आए हैं। 10 कोरोना पॉजिटिव जमशेदपुर में मिले हैं।

By Alok ShahiEdited By: Published: Tue, 02 Jun 2020 01:18 AM (IST)Updated: Tue, 02 Jun 2020 04:28 PM (IST)
Dhanbad Corona Cases: धनबाद में सोमवार को 14 कोरोना पॉजिटिव, झारखंड में 676; जानें ताजा हाल
Dhanbad Corona Cases: धनबाद में सोमवार को 14 कोरोना पॉजिटिव, झारखंड में 676; जानें ताजा हाल

रांची, जेएनएन। झारखंड में सोमवार को ए‍क बार फिर 40 कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हुई है। इनमें सबसे अधिक 14 मामले धनबाद से सामने आए हैं। 10 कोरोना पॉजिटिव जमशेदपुर में मिले हैं। इसके साथ ही झारखंड में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 676 पर पहुंच गया है। आज के ताजा मामलों में कोडरमा से 4, हजारीबाग से 3, रांची से 2, गढ़वा से 2, सिमडेगा से 2, लोहरदगा से 2 और एक कोरोना मरीज गुमला में मिला है।

loksabha election banner

झारखंड में सोमवार को मिले 40 कोरोना पॉजिटिव

  1. धनबाद : 14
  2. जमशेदपुर : 10
  3. कोडरमा : 04
  4. हजारीबाग : 03
  5. रांची : 02
  6. गढ़वा : 02
  7. सिमडेगा : 02
  8. लोहरदगा : 02
  9. गुमला : 01

धनबाद में आज मिले 14 कोरोना मरीजों में अधिकतर प्रवासी मजदूर बताए गए हैं। इनमें बाघमारा, झरिया और टुंडी इलाके का कोरोना संक्रमित शामिल है। धनबाद के डीसी अमित कुमार ने बताया कि संक्रमितों में सभी पुरुष हैं। ये प्रवासी सूरत, मुंबई और जयपुर आदि शहरों से हाल के दिनों में अपने घर लौटे हैं। कोरोना पॉजिटिव की पहचान के बाद कंटेनमेंट जोन में सुरक्षा एहतियात बरते जा रहे हैं। संक्रमित इलाकों की पहचान कर वहां बैरिकेडिंग की जा रही है। सभी संक्रमित मरीजों को कोविड अस्‍पताल में दाखिल करा दिया गया है। आज के 14 नए मरीजों के साथ धनबाद में संक्रमितों की कुल संख्‍या 64 पर पहुंच गई है। यहां अबतक 10 कोरोना मरीजों ने इस खतरनाक, जानलेवा बीमारी से लड़कर जिंदगी की जंग जीत ली है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.