बकोरिया कांड : एक हफ्ते की छुट्टी पर गए डीजीपी, अफसरों ने बंद किया मोबाइल
बकोरिया कांड की जांच सीबीआइ से कराने के झारखंड हाई कोर्ट के आदेश के बाद डीजीपी डीके पांडेय छुट्टी पर चले गए हैं।
By Alok ShahiEdited By: Published: Tue, 23 Oct 2018 01:57 PM (IST)Updated: Tue, 23 Oct 2018 01:57 PM (IST)
रांची, राज्य ब्यूरो। पलामू के बहुचर्चित बकोरिया मुठभेड़ मामले पर हाई कोर्ट का फैसला आने के पूर्व ही सोमवार को डीजीपी डीके पांडेय यात्रा पर निकल गए। वे पुलिस मुख्यालय से दोपहर एक बजे ही आवास के लिए निकल गए। सूचना है कि उनकी यात्रा का कार्यक्रम पूर्व निर्धारित था। वे सपरिवार पर्यटन स्थलों पर भ्रमण के लिए निकल चुके हैं। उन्होंने एक सप्ताह की छुट्टी ले रखी है। उनके स्थान पर उनका कार्य डीजी मुख्यालय पीआरके नायडू देखेंगे।
अधिकारियों ने बंद किया मोबाइल : बकोरिया मुठभेड़ की जांच में पुलिस व सीआइडी ने कहां की चूक, इसपर प्रतिक्रिया लेने के लिए संबंधित अधिकारियों से बात करने की कोशिश की गई तो उनके मोबाइल बंद मिले। हाई कोर्ट का फैसला आने के बाद इस कांड की जांच से जुड़े अधिकारी मीडिया से बात करने से कतराते दिखे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें