Move to Jagran APP

Sawan 2019: तीसरी सोमवारी पर पहाड़ी मंदिर में उमड़ा श्रद्धालुओं का हुजूम; देखें तस्‍वीरें

राजधानी के पहाड़ी मंदिर में श्रद्धालुओं के सतत प्रवाह से माहौल भक्तिमय बना हुआ है। सोमवारी पर नागपंचमी के दुर्लभ और विशेष संयोग से भोलेनाथ को जलार्पण करने वालों की भीड़ ज्‍यादा है।

By Alok ShahiEdited By: Published: Mon, 05 Aug 2019 11:17 AM (IST)Updated: Mon, 05 Aug 2019 11:17 AM (IST)
Sawan 2019: तीसरी सोमवारी पर पहाड़ी मंदिर में उमड़ा श्रद्धालुओं का हुजूम; देखें तस्‍वीरें
Sawan 2019: तीसरी सोमवारी पर पहाड़ी मंदिर में उमड़ा श्रद्धालुओं का हुजूम; देखें तस्‍वीरें

रांची, जासं। Sawan 2019 - सावन की तीसरी सोमवारी पर राजधानी रांची का पहाड़ी मंदिर श्रद्धालुओं के सतत प्रवाह से ओजमय हो गया है। भगवान भोलेनाथ को जलार्पण करने के लिए यहां सुबह से ही भक्‍तजनों की लंबी कतारें लगी हैं। नाग पंचमी का दुर्लभ और विशेष संयोग के चलते यहां शिवालयों में खासी भीड़़-भाड़ है। पहाड़ी मंदिर एवं पिस्कामोड़ विश्वनाथ मंदिर में अहले सुबह से ही शिव भक्त पहुंचने लगे।

loksabha election banner

पहाड़ी मंदिर समिति की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। सीधा जलार्पण की बजाय अरघा से जलार्पण की व्यवस्था की गई है। शिवलिंग के चारों ओर चार अरघा लगाए गए हैं। इससे पहले पहाड़ी मंदिर का पट सुबह में प्रथम पूजा के उपरांत 3.30 बजे आम भक्तों के लिए खोल दिया गया। शाम 5.30 बजे तक जलाभिषेक सुलभ होगा। संध्या सात बजे महाआरती होगी। रात नौ बजे तक बाबा का दर्शन होगा।

 

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.