नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म में 2 आरोपी दोषी, 22 को सुनाई जाएगी सजा Ranchi News
Jharkhand. सेना के रिटायर्ड अधिकारी की नाबालिग बेटी अपने दोस्त के साथ पहाड़ी घूमने के लिए गई थी। इसी बीच खुर्शीद और सरफराज ने उसके साथ दुष्कर्म किया था।
रांची, जासं। राजधानी रांची के सदर थाना क्षेत्र के बरियातू फायरिंग रेंज पहाड़ पर नाबालिग से हुए सामूहिक दुष्कर्म मामले में दोनों दोषी खुर्शीद और सरफराज को पोक्सो की विशेष अदालत ने दोषी करार दिया है। अदालत 22 फरवरी को इस मामले में सजा सुनाएगी। पोक्सो की विशेष अदालत में स्पीडी ट्रायल के माध्यम से सुनवाई हुई।
घटना 31 अगस्त 2019 की है। मालूम हो कि सेना के रिटायर्ड अधिकारी की नाबालिग बेटी अपने दोस्त के साथ पहाड़ी घूमने के लिए गई थी। इसी दौरान खुर्शीद और सरफराज ने उसके साथ दुष्कर्म किया था। अभियोजन पक्ष की तरफ से 12 और बचाव पक्ष की तरफ से 3 गवाहों की गवाही दर्ज कराई गई है। नवंबर के पहले सप्ताह में दोनों आरोपितों के खिलाफ चार्ज शीट दाखिल की गई थी। अभियोजन पक्ष ने अदालत से दोनों आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की है।