Move to Jagran APP

झारखंड में आंधी और बारिश से भारी नुकसान, वज्रपात से चार की मौत

आसमान में घने काले बादल छा गए। दिन में ही अंधेरा छा गया। आंधी के साथ बिजली कड़कने लगी। देखते ही देखते कुछ देर में तेज बारिश शुरू हो गई।

By Sachin MishraEdited By: Published: Mon, 21 May 2018 10:43 AM (IST)Updated: Mon, 21 May 2018 05:34 PM (IST)
झारखंड में आंधी और बारिश से भारी नुकसान, वज्रपात से चार की मौत
झारखंड में आंधी और बारिश से भारी नुकसान, वज्रपात से चार की मौत

जागरण संवाददाता, रांची। धूल भरी जोरदार आंधी और गरज के साथ बारिश। राजधानी रांची का मौसम रविवार को अचानक बदल गया। आसमान में घने काले बादल छा गए। दिन में ही अंधेरा छा गया। आंधी के साथ बिजली कड़कने लगी। देखते ही देखते कुछ देर में तेज बारिश शुरू हो गई। 58 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से आई आंधी ने रांची समेत कई जिलों में पेड़ों को धराशाई कर दिया। इसी दौरान रामगढ़, गुमला, सिमडेगा, लोहरदगा, हजारीबाग, जमशेदपुर में भी बारिश हुई। जमकर वज्रपात हुआ। इससे चार लोगों की मौत हो गई। पेड़ों के गिरने से बिजली के तारों को भी खासा नुकसान हुआ है जिससे कई जगहों पर घंटों अंधेरा पसरा रहा। मौसम विभाग ने सोमवार को भी तेज हवाओं के साथ बारिश होने का अनुमान जताया।

loksabha election banner

वज्रपात का कहर:

रामगढ़ के गोला के जेहराटोला में वज्रपात से रविवार शाम एक छात्र की मौत हो गई। उधर, सिमडेगा के ठेठईटांगर क्षेत्र के जोराम कुम्हारटोली में रविवार की शाम वज्रपात से एक युवक ललित कुल्लू की मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी प्रफ्फुलित कुल्लू गंभीर रूप से घायल हो गई। वहीं गुमला में के घाघरा प्रखंड के कुसुमटोली में वज्रपात से 12 वर्षीय धनबीर उरांव की मौत हो गई, जबकि एक अन्य परिवार के पांच लोग घायल हो गए। वहीं रांची के एचइसी में बिजली गिरने से एक अज्ञात युवक की मौत हो गई।

तेज हवाओं के साथ होगी बारिश:

कई दिनों से तापमान में भी लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही थी। राजधानी रांची में रविवार को अधिकतम तापमान 38.8 डिग्री दर्ज किया गया। करीब दो घंटे हुई बारिश के बाद तापमान में 15 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई। शाम छह बजे अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्यिस दर्ज किया गया। शाम पांच बजे तक रांची में 4.2 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई। मौसम विभाग ने सोमवार को भी तेज हवाओं के साथ बारिश होने का अनुमान जताया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.