रांची से अपहृत कारोबारी की हत्या, चतरा के चकला पहाड़ी से लाश बरामद-एक गिरफ्तार
राजधानी के अरगोड़ा से एक अक्टूबर को चप्पल व्यवसायी राजेश कुमार का अपहरण हो गया था।
By Alok ShahiEdited By: Published: Sat, 17 Nov 2018 12:21 PM (IST)Updated: Sat, 17 Nov 2018 12:21 PM (IST)
रांची/चतरा, जासं। रांची के अरगोड़ा से एक अक्टूबर को अपहृत चप्पल व्यवसायी राजेश ठाकुर की लाश शनिवार को थाना क्षेत्र के चकला पहाड़ी से पुलिस ने बरामद किया। 45 दिनों की मशक्कत के बाद पुलिस को यह सफलता मिली।हत्या व अपहरण के मुख्य अभियुक्त राजेश कुमार गया जिले के डोभी थाना अंतर्गत गांव कोसमा का निवासी है। जबकि अपहृत राजेश ठाकुर इसी थाना क्षेत्र के गेरूआ गांव का निवासी है।
मृतक राजेश अपने भाइयों के साथ रांची में रहकर चप्पल का व्यवसाय करता था साथ ही वह मारवाड़ी कॉलेज रांची में रहकर एमबीए की पढ़ाई कर रहा था। इसके अपहरण के मामले में अन्य चार लोगों को पुलिस पहले ही हिरासत में ले चुकी है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें