Move to Jagran APP

Jharkhand: पलामू में मां सहित दो बच्चों का शव अलग-अलग कुएं से बरामद, जांच में जुटी पुलिस

पलामू जिला के नावाबाजार थाना क्षेत्र की एक महिला ने दो बच्चों के साथ कुआं में कूद कर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने महिला समेत दोनों बच्चों का शव बरामद कर लिया। दोनों बच्चों का शव एक कुआं से व मां का शव दूसरे कुआं से बरामद किया गया।

By Vikram GiriEdited By: Published: Sat, 17 Oct 2020 09:46 AM (IST)Updated: Sat, 17 Oct 2020 09:46 AM (IST)
Jharkhand: पलामू में मां सहित दो बच्चों का शव अलग-अलग कुएं से बरामद, जांच में जुटी पुलिस
पलामू में मां सहित दो बच्चों का शव कुएं से बरामद। प्रतीकात्मक तस्वीर

पलामू ( नावा बाजार), संवाद सूत्र । पलामू जिला के नावाबाजार थाना क्षेत्र की एक महिला ने दो बच्चों के साथ कुआं में कूद कर  आत्महत्या कर ली। पुलिस ने महिला समेत दोनों बच्चों का शव बरामद कर लिया। दोनों  बच्चों का शव  एक कुआं से व मां का शव दूसरे कुआं से बरामद किया गया। ग्रामीणों के अनुसार  महिला गुरूवार से बच्चों के साथ लापता थी। स्वजनों ने थाना में गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया था। नावा बाजार प्रखंड अंतर्गत राजहारा पंचायत के राजहारा गांव निवासी  ब्रजकिशोर पांडेय के 35 वर्षीय पुत्र आशीष पांडेय की 25 वर्षीया पत्नी सोनी देवी अपने दो मासूम बच्चों तीन वर्षीय पुत्र समदर्शी व पांच  वर्षीया बच्ची समृद्धि के साथ गुरुवार से ही लापता थी। स्वजन ने नावा बाजार थाना में शुक्रवार को  सनहा दर्ज  कराया था।

loksabha election banner

इधर मृतका सोनी देवी के पिता पलामू जिला के मेदिनीनगर सदर प्रखंड अंतर्गत पोलपोल के सिंदुरिया  गांव निवासी नेे इस घटना पर हत्या की अशंका जताई थी। सन्हा दर्ज  होने के बाद मृतका के पिता ने  नावा बाजार थाना पुलिस  को बताया था  कि ससुराल वाले  उनकी पुत्री सोनी को हमेशा दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। उन्होंने अपनी पुत्री सोना देवी की खोज करने की मांग पुलिस प्रशासन से की थी। इसके बाद नावा बाजार थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सोनी देवी व दोनों बच्चों की खोजबीन शुरू की। काफी मशक्कत के बाद सोनी देवी के घर के समीप एनएच 75 मुख्य मार्ग के किनारे कुआं में दोनों बच्चा का शव देखा गया।

इस कुआं से  पुलिस ने दोनों बच्चों का शव निकाला  मगर सोनी देवी का श़व इस कुआं से नहीं मिला।  इसके बाद  पुलिस ने दूसरे कुएं से सोनी देवी का शव बरामद किया। इधर, ग्रामीण  उग्र होकर सोनी देवी के ससुर ब्रजकिशोर पांडेय, बडे पुत्र शिक्षा विभाग सीआरसी श्रीकांत पांडेय, द्वितीय पुत्र आशीष पांडेय केे साथ मारपीट करने की कोशिश की। नावा बाजार थाना पुलिस प्रशासन ने तीनोंआरोपिततों को हिरासत में लेकर नावा थाना लाई है। मौके पर  एसडीपीओ  सुरजीत कुमार, इंस्पेक्टर राजबल्लभ पासवान, प्रशिक्षु दरोगा कुणाल राजा, सुचित राणा, कुंदन कुमार, बसंत कुमार, एएसआई प्रदुमन पासवान, भासो रजक, रामप्रवेश यादव,नावा बाजार जिला पार्षद अनुज राम,कांग्रेस नेत्री पूर्णिमा पांडे समेत क्षेत्र के बड़ी संख्या  में ग्रामीण उपस्थित थे ।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.