रांची में 5 दिनों से लापता युवक का शव बरामद, हत्या की आशंका Ranchi News
बताया जा रहा है आपसी विवाद में उसके ही साथियों ने उसकी हत्या कर दी। इसके अलावा हत्या के बाद शव को जलाने की भी कोशिश की गयी।
रांची, जेएनएन। सुखदेव नगर थाना क्षेत्र के लक्ष्मी नगर के रहने वाले अमित कुमार श्रीवास्तव का शव पुलिस ने बरामद किया है। अमित कुमार पिछले सोमवार की शाम से लापता था। उसका शव सुखदेवनगर थाना की पुलिस ने मुरला पहाड़ से बरामद किया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया है।
पुलिस ने बताया कि अमित कुमार श्रीवास्तव के चेहरे पर गहरे चोट के निशान हैं। इससे अंदेशा जताया जा रहा है कि आपसी विवाद के चलते अमित कुमार श्रीवास्तव की हत्या करके उसके शव को मुरला पहाड़ पर झाड़ी में फेंक दिया गया। इस मामले में सुखदेव नगर थाना की पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया है तथा उनसे पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा है कि आपसी विवाद में उसके ही साथियों ने उसकी हत्या कर दी। इसके अलावा हत्या के बाद शव को जलाने की भी कोशिश की गई।