Move to Jagran APP

रांची के सुखदेव नगर इलाके में बंद कमरे से मिला शव, पुलिस कर रही मामले की जांच

Jharkhand News शव को देखकर ऐसा लग रहा है कि मौत करीब 2 से 3 दिन पहले हुई है। मृतक की पहचान 40 वर्षीय सुधीर कुमार मिश्रा के रूप में की गई है। यहां वह किराये के मकान में रहता था।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Sun, 22 Nov 2020 02:26 PM (IST)Updated: Sun, 22 Nov 2020 02:29 PM (IST)
रांची के सुखदेव नगर इलाके में बंद कमरे से मिला शव, पुलिस कर रही मामले की जांच
मृतक रांची में किराये के मकान में रहता था।

रांची, जासं। रांची जिले के सुखदेव नगर थाना अंतर्गत देवी मंडप रोड स्थित एक घर से एक व्यक्ति का शव बरामद किया गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस सूत्रों की मानें तो बदबू आने के बाद स्थानीय लोगों के द्वारा कमरे को खोला गया। इसमें शव पड़ा हुआ था। शव को देखकर ऐसा लग रहा है कि मौत करीब 2 से 3 दिन पहले हुई है।

loksabha election banner

मृतक की पहचान 40 वर्षीय सुधीर कुमार मिश्रा के रूप में की गई है। पुलिस इस संदेहास्पद मौत की गुत्थी सुलझाने में जुट गई है। पोस्‍टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद बाद ही मौत की असली वजह स्पष्ट हो सकेगी। सुधीर बिहार के पटना के रहने वाले थे। यहां वह किराये के मकान में रहते थे।

परिवार के लोगों को दी गई सूचना

सुधीर की मौत की खबर पुलिस की तरफ से उनके परिजनों को दी गई है। पोस्टमार्टम के बाद शव को अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंपा जाएगा। इस मामले में पुलिस अपनी पूछताछ में परिवार के लोगों का बयान भी दर्ज करेगी। सुधीर के रांची में रहने के कारण और संपर्क के बारे में भी पुलिस जानकारी एकत्र कर रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.