Move to Jagran APP

ताले में बंद कंबल, ठिठुर रहे मरीज

जागरण संवाददाता रांची राजधानी रांची सहित पूरे राज्य में ठंड ने दस्तक दे दी है।

By JagranEdited By: Published: Fri, 22 Nov 2019 11:15 PM (IST)Updated: Sat, 23 Nov 2019 06:14 AM (IST)
ताले में बंद कंबल, ठिठुर रहे मरीज
ताले में बंद कंबल, ठिठुर रहे मरीज

जागरण संवाददाता, रांची : राजधानी रांची सहित पूरे राज्य में ठंड ने दस्तक दे दी है। ठंड से जहां लोग परेशान हैं, वहीं इस कारण बीमार पड़ने वालों की संख्या में भी लगातार वृद्धि हो रही है। इस ठंड में भी लोग बिना कंबल के रहने को मजबूर हैं। रिम्स में अबतक अधिकांश विभाग के कंबल स्टोर रूम में ही बंद है। मरीजों को कंबल नसीब नहीं हो रहा। अबतक स्टोर से कंबल तक नहीं निकाले गए है। नतीजा यह है कि मरीज अस्पताल में रातभर ठंड से कांपने को मजबूर है। मरीज रोजाना नर्स से कंबल की मांग करते है। रिम्स के सर्जरी विभाग में डॉ. विनोद कुमार की यूनिट का भी यहीं हाल है।

loksabha election banner

वार्ड में भर्ती विकास कुमार की मां ने बताया कि विकास करीब एक सप्ताह से वार्ड में भर्ती हैं। वे लगातार नर्सो से कंबल के लिए गुहार लगा रही है, जबकि जवाब में उसे सिर्फ स्टोर की चाभी नहीं है यहीं सुनना पड़ रहा है। इसके अलावा खिलोन नुमिया भी तीन दिन से कंबल मांग कर थक चुका है लेकिन कोई सुनने वाला नहीं है। फर्श पर सिर्फ चादर के सहारे

रिम्स के वार्डो में भर्ती मरीज तो बंद कमरे में रहते है, लेकिन कई सारे मरीज ऐसे है जिनका इलाज कॉरिडोर में ही बिना बेड के भी होता है। सिर्फ एक चादर देकर मरीज के हाथों में स्लाइन की बोतल लगा दी जाती है। जहां मरीज इलाज कराने को मजबूर है वह जगह चारों ओर से खुला है। रात भर मरीज ठंड में कंपकपाते रहते है। कॉरिडॉर में इलाज करा रहे गिरीडिह के मरीज सात वर्षीय वाहिद अंसारी के परिजन ने बताया कि मरीज के भर्ती हुए सप्ताह से ज्यादा हो चुका है। बच्चा हर दिन कंबल की मांग करता था, अस्पताल में नर्सो से मांगकर हार गए लेकिन न कंबल मिला और न चादर मिला। थक हार कर दो दिन पहले दुकान से कंबल खरीदकर लाना पड़ा। -------

शुरुआती ठंड से ही सभी मरीजों को कंबल देने का निर्देश दिया गया है। अगर नर्से कंबल देने में आनाकानी करती हैं तो मरीज रिम्स अधीक्षक से इसकी शिकायत करें। सभी मरीजों को कंबल उपलब्ध कराया जाएगा।

-डॉ. डीके सिंह, निदेशक, रिम्स।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.