Move to Jagran APP

रांची में डीएवी नेशनल स्पो‌र्ट्स का रंगारंग आगाज

जागरण संवाददाता, रांची : खेलगांव के मेगा स्पोटर््स कॉम्प्लेक्स में बुधवार से डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स का शानदार आगाज हुआ। मैदान पर विभिन्न राज्यों की संस्कृति नजर आई। विद्यार्थियों ने शानदार नृत्य और कला से लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

By JagranEdited By: Published: Thu, 13 Dec 2018 07:21 AM (IST)Updated: Thu, 13 Dec 2018 07:21 AM (IST)
रांची में डीएवी नेशनल स्पो‌र्ट्स का रंगारंग आगाज
रांची में डीएवी नेशनल स्पो‌र्ट्स का रंगारंग आगाज

जागरण संवाददाता, रांची : खेलगांव के मेगा स्पोटर््स कॉप्लेक्स में खेल प्रतिभा के विभिन्न रंग देखने को मिल रहे हैं। बुधवार को यहां डीएवी नेशनल स्पो‌र्ट्स-2018 का रंगारंग आगाज हुआ। एथलेटिक्स स्टेडियम में देशभर के डीएवी स्कूलों से जुटे 3572 खिलाड़ियों ने खेल से पहले अपने राज्य की लोक संस्कृति का प्रदर्शन कर सभी का मन मोह लिया। इससे पहले नेशनल स्पो‌र्ट्स का उद्घाटन डीएवी कॉलेज मैनेजिंग कमेटी के अध्यक्ष पद्मश्री डॉ. पूनम सूरी ने किया। सभी राज्यों से पहुंचे छात्र-छात्राओं ने मार्चपास्ट किया। सबसे आगे पंजाब के छात्र-छात्राएं झंडे के साथ चल रहे थे। समारोह में डीएवी कॉलेज मैनेजमेंट कमेटी नई दिल्ली के निदेशक सह डीएवी नेशनल स्पो‌र्ट्स के कन्वेनर जेपी सूर, मनी सूरी, सुशीला गुप्ता, शत्रुघ्न लाल गुप्ता, महेश चोपड़ा, जेके कपूर, आरसी लेखा, क्षेत्रीय पदाधिकारी डॉ. केसी श्रीवास्तव, एमके सिन्हा, एआरओ ओमप्रकाश मिश्रा, प्राचार्य एमके सिन्हा, वीके सिंह, एसके सिन्हा, एके मिश्रा, तनुजा पाणिग्रही, एके मिश्र सहित अन्य थे। संचालन रेणु मिश्रा व पियाली दास गुप्ता व धन्यवाद ज्ञापन वीके सिंह ने किया। खेलगांव में दिखीं विभिन्न संस्कृतियां

loksabha election banner

अंडर-19 ब्वॉयज के लिए तीन दिनों तक चलने वाले इस नेशनल स्पो‌र्ट्स में 22 राज्यों के खिलाड़ी कुल 25 स्पो‌र्ट्स में भाग ले रहे हैं। बुधवार को विभिन्न राज्यों से जुटे बच्चों ने पंजाबी, मराठी, राजस्थानी, नागपुरी, हरियाणवी व भोजपुरी नृत्य पर सभी को खूब झुमाया। डीएवी बुंडू के बच्चों के बैंड डिस्प्ले को सभी ने खूब सराहा।

उपर आसमां, नीचे धरती बीच में तेरा जुनून.

सांस्कृतिक कार्यक्रम में डीएवी बरियातू, कपिलदेव व पुंदाग के करीब 600 बच्चों की शानदार प्रस्तुति ने खूब तालियां बटोरी। डीएवी बरियातू के छात्र-छात्राओं ने उपर आसमां, नीचे धरती बीच में तेरा जुनून.. पर डांस से खेल में जीत के जुनून को दिखाया। डीएवी कपिलदेव के बच्चे एनडी ग्रोवर बनकर झारखंड में डीएवी संस्थानों के बीज बो रहे थे। कुछ बच्चे जेपी सूर की भूमिका में बीज से बने पौधे को सींच रहे थे तो कुछ पूनम सूरी की भूमिका में सभी को आगे बढ़ने का निर्देश दे रहे थे। डीएवी पुंदाग के बच्चों ने ताल से ताल मिला.. पर डांस करते हुए वेदों की महत्ता को बताया। जीत में सच्चाई, ईमानदारी व मानवीय भावना जरुरी

अध्यक्ष पूनम सूरी ने कहा कि खेल की भावना जरुरी है। खेल का उद्देश्य जीतना जरुर हो, लेकिन जीत के पीछे सच्चाई, ईमानदारी व मानवीय भावना का समावेश होना चाहिए। ये सारी बातें पढ़ाई में भी हो। सूरी ने कहा कि हमारे बच्चे अंतरराष्ट्रीय स्तर के खेलों में भी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। कहा, डीएवी के बच्चों में राष्ट्रीयता की भावना बढ़े इसके लिए हम कई आयोजन कराते हैं। हमारा उद्देश्य बच्चों को ज्ञान-विज्ञान, मूल्य आधारित संस्कारयुक्त शिक्षा देना है। एजुकेशन वैदिक मूल्यों के साथ हो। यहां कोयला के साथ हीरा भी

नेशनल स्पो‌र्ट्स के कन्वेनर जेपी सूर ने कहा कि झारखंड में स्पो‌र्ट्स का कल्चर समृद्ध है। यह सिर्फ खनिज पदार्थो की ही धरती नहीं है, बल्कि यहां कोयला के साथ हीरा भी है। इससे पहले अतिथियों का स्वागत करते हुए रिजनल आफिसर केसी श्रीवास्तव ने कहा कि डीएवी एजुकेशन का पर्याय बनेगा। पढ़ाई के साथ खेलकूद व सांस्कृतिक गतिविधियों में भी बच्चों को समृद्ध कर रहे हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.